Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'इतनी पब्लिसिटी तो मुझे कभी...', Dhanush के साथ शादी की खबरों पर Mrunal Thakur ने दिया ऐसा रिएक्शन

    Updated: Sun, 15 Feb 2026 06:54 PM (IST)

    पिछले कुछ वक्त से मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur), साउथ एक्टर धनुष (Dhanush) के साथ अपनी डेटिंग और शादी की अफवाहों को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। अब मृणा ...और पढ़ें

    शादी की अफवाहों पर मृणाल ठाकुर ने रिएक्ट किया। फोटो क्रेडिट- एक्स

    शादी की अफवाहों पर मृणाल ठाकुर ने रिएक्ट किया। फोटो क्रेडिट- एक्स

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) का नाम कुछ समय से साउथ एक्टर धनुष के साथ जोड़ा जा रहा था। दावा यह भी किया जा रहा था कि मृणाल और धनुष शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। उनकी AI वेडिंग पिक्चर्स भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।

    मृणाल ठाकुर ने हमेशा ही धनुष के साथ अपने रिश्ते को खारिज किया है, लेकिन सोशल मीडिया पर बराबर उनका नाम जोड़ा गया। अब एक हालिया इंटरव्यू में मृणाल ने धनुष के साथ शादी की अफवाहों पर रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें एक पीआर टीम की जरूरत है क्योंकि उनके घर का एड्रेस पब्लिक हो गया है।

    मृणाल ठाकुर के घर का पता हुआ पब्लिक

    मृणाल ठाकुर ने कहा कि इन अफवाहों से उन्हें इतनी पब्लिसिटी मिल गई है, जितनी उन्हें करोड़ों रुपये खर्च करने में भी शायद नहीं मिलती। हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में मृणाल ने कहा, "लोगों के मुताबिक शादी हो रही है। अब तक मेरे पास कोई PR टीम नहीं थी। मुझे चीजों को ठीक करने के लिए एक टीम हायर करनी पड़ी क्योंकि मेरे घर का पता पब्लिक हो गया था।"

    dq

    अफवाहों के लिए मृणाल ठाकुर ने कहा धन्यवाद

    मृणाल ठाकुर ने आगे कहा, "खुद को बचाने के लिए मुझे एक टीम हायर करनी पड़ी लेकिन मुझे एहसास हुआ है कि अगर मैं 3 करोड़, 6 करोड़, 10 करोड़ भी खर्च कर दूं तो भी इतनी पब्लिसिटी मुझे कभी नहीं मिलेगी। इसलिए उन सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद जो झूठी अफवाहें फैला रहे हैं।"

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Mrunal Thakur ने खुद को बताया 'अडिग', धनुष संग शादी की खबरों के बीच किया पहला पोस्ट

    Mrunal

    मृणाल ठाकुर की अपकमिंग फिल्म

    मृणाल ठाकुर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'दो दीवाने सहर में' (Do Deewane Seher Main) को लेकर चर्चा में हैं। रवि उद्यावर निर्देशित फिल्म के निर्माता संजय लीला भंसाली हैं। यह रोमांटिक ड्रामा 20 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। मृणाल के अपोजिट सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) लीड रोल में हैं।

    यह भी पढ़ें- 'माता-पिता चाहते हैं मैं घर से जल्दी...' शादी की बात पर Mrunal Thakur ने किया रिएक्ट, बताया क्या है प्यार?