Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'मुझे नहीं पता था सीनियर एक्टर मेरा पति...', 'सन ऑफ सरदार 2' से टूटा Mrunal Thakur का भरोसा, काटे गए सीन्स

    Updated: Thu, 16 Apr 2026 11:39 AM (GMT+05:30)

    मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) ने अजय देवगन स्टारर सन ऑफ सरदार 2 (Son of Sardaar 2) से अपने सीन्स काटे जाने पर बात की है। ...और पढ़ें

    सन ऑफ सरदार 2 से निराश हुईं मृणाल ठाकुर। फोटो क्रेडिट- एक्स

    सन ऑफ सरदार 2 से निराश हुईं मृणाल ठाकुर। फोटो क्रेडिट- एक्स

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी से बॉलीवुड में पहचान हासिल करने वालीं मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इन दिनों अदिवि शेष के साथ एक्शन-रोमांटिक फिल्म डकैत (Dacoit) में नजर आ रही हैं।

    इससे पहले मृणाल ठाकुर को बॉलीवुड फिल्म सन ऑफ सरदार 2 (Son of Sardaar 2) में अजय देवगन (Ajay Devgn) के साथ देखा गया था। हाल ही में मृणाल ने बताया कि फिल्म से उनके सीन्स काटे गए थे और उन्हें नहीं बताया गया था कि उन्हें एक सीनियर एक्टर की पत्नी बनना है। इससे उनका भरोसा टूटा था।

    सन ऑफ सरदार 2 से टूटा भरोसा

    प्रेमा के साथ बातचीत में मृणाल ठाकुर ने सन ऑफ सरदार 2 के बारे में अपनी निराशा जाहिर करते हुए कहा, "मुझे नहीं पता था कि एक सीनियर एक्टर मेरा पति बनने जा रहा है। यह वह नहीं था जिसकी मुझे इस फिल्म से उम्मीद थी। इसलिए वहां मैं नाकाम रही क्योंकि मेरा थोड़ा भरोसा टूट गया था लेकिन आपको पता है, मुझे कोई अफसोस नहीं है।"

    मृणाल ठाकुर के काटे गए सीन्स

    मृणाल ठाकुर ने अपने इंटरव्यू में यह भी बताया कि उनके और रोशनी वालिया (सबा की भूमिका) के कुछ अहम सीन्स को फिल्म से हटाया गया था। इस बारे में एक्ट्रेस ने कहा, "मुझे नहीं पता था कि मेरे दो जरूरी सीन एडिटिंग के दौरान हटा दिए जाएंगे। जैसे मेरे और रोशनी के बीच एक बहुत ही प्यारा सीन था। असल में वह मेरी बहन की बेटी है और फिल्म में मेरी बहन की मौत हो जाती है।"

    Mrunal Thakur

    मृणाल ने आगे बताया, "यह बस कहानी का एक हिस्सा है और मैं उसकी भलाई के लिए अपनी जिंदगी कुर्बान कर देती हूं। वह कहती है, 'अच्छा ही है कि मेरी कोई मां नहीं है, मेरे पास तुम हो। और मैं दुआ करती हूं कि हर लड़की को तुम्हारे जैसी मां मिले, भले ही तुमने मुझे जन्म न दिया हो। लेकिन जिस तरह से तुमने मेरा ख्याल रखा है...', यह फिल्म का एक अहम हिस्सा था जो एडिटिंग के बाद हटा दिया गया था।"

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 'मैं उनकी वजह से इंडस्ट्री...' इस एक्ट्रेस ने Ranveer Singh को बताया अपना 'लकी चार्म', जमकर की धुरंधर की तारीफ

    सन ऑफ सरदार 2 के बारे में

    विजय कुमार अरोड़ा निर्देशित सन ऑफ सरदार 2 में मृणाल ठाकुर ने राबिया की भूमिका निभाई है। फिल्म में 63 साल के चंकी पांडे 33 साल की मृणाल ठाकुर के पूर्व पति की भूमिका में नजर आए। बाद में मृणाल को अजय देवगन से प्यार हो जाता है जिनकी पहली पत्नी ने उन्हें छोड़ दिया। 

    यह भी पढ़ें- AI से बने बच्चे... गोविंदा की मूवी से कॉपी; Varun Dhawan की फिल्म का टीजर देख इंटरनेट का हुआ भेजा फ्राई