Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    40 साल बाद बंद होने जा रहा MTV, क्या दर्शक नहीं देख पाएंगे Roadies और Splitsvilla?

    Updated: Tue, 21 Oct 2025 04:40 PM (IST)

    40 साल एक चैनल ने दुनियाभर के लोगों का मनोरंजन किया है। MTV लोगों के लिए एक मनोरंजन का साधन नहीं था बल्कि एक इमोशन रहा है। बीते दिनों ही खबर आई कि MTV ...और पढ़ें

    40 साल बाद बंद होने जा रहा MTV

    40 साल बाद बंद होने जा रहा MTV

    HighLights

    1. 40 साल बाद MTV होने जा रहा है बंद

    2. MTV के सभी म्यूजिक चैनल होंगे बंद

    3. घाटे में जाने के बाद कंपनी ने लिया फैसला

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली. यादों के पिटारे को जब आप खोलेंगे तो कई चीजें आपके सामने होंगी। एक ऐसा ही चैनल है, जिसने ना जाने कितने युवाओं को अनगिनत यादें दी हैं और ये चैनल है MTV। 90 के दशक में जितने भी युवा रहे हैं उनकी भावनाएं इस चैनल के साथ कैसे जुड़ी हैं, ये हमें आपको बताने की जरूरत नहीं है। MTV लोगों के लिए एक मनोरंजन का साधन नहीं था बल्कि एक इमोशन रहा है। बीते दिनों ही खबर आई कि MTV बंद होने जा रहा है, तो ऐसे में कई लोगों का दिल टूट गया। हालांकि भारत में MTV के फैंस के लिए एक खुशखबरी भी है।

    40 साल का बाद बंद होगा MTV
    करीब 40 साल के सफर के बाद MTV सभी को अलविदा कहने जा रहा है। दरअसल, MTV की पेरेंट कंपनी पैरामाउंट ग्लोबल ने अपने कई इंटरनेशनल म्यूजिक चैनलों को बंद करने का फैसला किया है। ये वो चैनल हैं जो पूरी तरह से म्यूजिक पर बेस्ड थे मतलब आप ये कह सकते हैं इन चैनलों पर गाने सुनाई देते थे। वहीं बंद होने वाले चैनलों में एमटीवी म्यूजिक, क्लब एमटीवी, एमटीवी 90s, एमटीवी 80s और एमटीवी Live शामिल हैं। ये चैनल मुख्य रूप से यूके, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और लैटिन अमेरिका जैसे देशों में बंद किए जा रहे हैं। हालांकि, एमटीवी का मुख्य चैनल एमटीवी HD बंद नहीं होगा और पहले की तरह चलता रहे। इस खबर के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने यह सवाल उठाया कि क्या एमटीवी पूरी तरह बंद हो रहा है। वहीं भारत में क्या वाकई में लोग अब स्पिलिट्सविला और रोडीज जैसे शोज नहीं देख पाएंगे।

    यह भी पढ़ें- Ek Deewane ki Deewaniyat Review: बोरियत में डूबी कहानी, हर्षवर्धन की सिर्फ एक्टिंग में दीवानगी

    खर्चों में कटौती के लिए चैनल हो रहे हैं बंद
    दरअसल बताया गया है कि एमटीवी की मेन कंपनी पैरामाउंट अपने खर्चों में कटौती के लिए ये करने जा रहा है। कंपना ने ऑस्ट्रेलिया, पोलैंड, फ्रांस और ब्राज़ील सहित कई देशों में एमटीवी संगीत चैनलों को बंद करने की घोषणा की है। माइकल जैक्सन से लेकर पॉप सेंसेशन मेडोना तक, सभी ने एमटीवी के साथ काम किया है। ऐसे में फैंस की तमाम यादें इसके साथ जुड़ी हुई हैं।

    वहीं भारत में एमटीवी की बात करें, तो फिलहाल इसके बंद होने की कोई घोषणा नहीं की गई है। एमटीवी पर रोडीज और स्पिलिट्सविला जैसे शोज आते हैं। इन शोज के चलते दर्शक खूब एंटरटेन होते हैं। हालांकि अभीतक इस चैनल के बंद होने का कोई ऐलान नहीं किया गया है। हां एमटीवी के म्यूजिक चैनल्स जरूर बंद हो रहे हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Aneet Padda के हाथ लगी इतनी बड़ी फिल्म, देखती रह गईं कियारा-आलिया!