Madhubala से होती थी खूबसूरती की तुलना, कौन थीं निगार सुल्ताना? मुंबई बम धमाकों का आरोपी था इनका दामाद
निगार सुल्ताना, जिनकी खूबसूरती की तुलना मधुबाला से होती थी, 'मुगल-ए-आजम' में अपने रोल के लिए जानी जाती हैं। उनकी बेटी हिना कौसर की शादी 1993 मुंबई बम ...और पढ़ें

HighLights
निगार सुल्ताना की खूबसूरती की तुलना मधुबाला से होती थी
'मुगल-ए-आजम' में निगार ने अनारकली की सहेली का रोल किया
उनकी बेटी का दामाद 1993 बम धमाकों का आरोपी था
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मधुबाला (Madhubala) की गिनती बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकाराओं में होती है। साल 1960 में रिलीज हुई उनकी फिल्म को भारतीय सिनेमा की कल्ट क्लासिक फिल्मों में गिना जाता है। इस फिल्म में खूबसूरत एक्ट्रेस मधुबाला ने अनारकली का रोल निभाया था।
इसी फिल्म में एक और एक्ट्रेस निगार सुल्ताना (Niga Sultan) की खूबसूरती की भी चर्चा हुई थी। निगार पर ही फिल्म का मशहूर गाना ‘तेरी महफिल में किस्मत आजमा के हम भी देखेंगे… फिल्माया गया था। निगार सुल्तान की खूबसूरती की तुलना मधुबाला से होती थी। लोगों ने ये तक कह दिया था कि वो मधुबाला और ऐश्वर्या राय बच्चन से भी ज्यादा खूबसूरत थीं।
यह भी पढ़ें- हीरोइन बनने के लिए कर बैठीं भूख हड़ताल, प्रेमनाथ से नाम जुड़ा तो बीमार पड़ी थीं मधुबाला; दास्तां 'अनारकली' की
पिता के दोस्त ने दिया पहला ब्रेक
निगार का जन्म हैदराबाद में हुआ था और उन्होंने अपना ज्यादातर बचपन वहीं बिताया। स्कूल में एक इवेंट में निगार ने हिस्सा लिया था जिसके बाद से एक्टिंग में उनकी दिलचस्पी बढ़ी। निगार सुल्तान को पहला ब्रेक उनके पिता के दोस्त जगदीश सेठी ने दिया। जगदीश, मोहन भवनानी के साथ मिलकर एक फिल्म बना रहे थे, जिसमें निगार ने एक्टिंग की। उन्होंने 1946 में 'रंगभूमि' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। हालांकि राज कपूर की 'आग' से उन्हें हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में उनका बड़ा ब्रेक मिला।
-1781096727751.jpg)
दूसरी शादी में भी मिला धोखा
उनकी खूबसूरती पर ही फिदा होकर 'मुगल-ए-आजम' के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के.आसिफ ने उनसे शादी कर ली थी। बता दें कि निगार आसिफ से शादी से पहले शादीशुदा थीं। हालांकि ये रिश्ता भी ज्यादा दिन नहीं चला। निगार को कहीं से खबर मिली कि उनके पति के आसिफ ने दिलीप कुमार की बहन अख्तर से शादी कर ली है। इस बाद से निगार का दिल टूट गया और जिद सवार हो गई। निगार ने अपने पति के खिलाफ कोर्ट में मामला दायर किया। बाद में उन्होंने आसिफ से तलाक ले लिया।
खबरें और भी
-1781096875311.jpg)
निगार सुल्ताना और के. आसिफ की एक बेटी थी, जिसका नाम हिना कौसर था। हिना की शादी इकबाल मेनन (उर्फ इकबाल मिर्ची) से हुई थी, जो 1993 मुंबई बम धमाकों का एक वांछित आरोपी और ड्रग माफिया था।
यह भी पढ़ें- मधुबाला की वो कल्ट फिल्म, जो असल जिंदगी में भी हुई सच; हॉरर फिल्म का था अजीब इत्तेफाक