यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
भारत के पहले ब्रॉडवे स्टाइल म्यूजिकल Mughal-E-Azam का अमेरिका में होगा प्रीमियर, 13 शहरों होगा प्ले
Mughal-E-Azam The Musical मुगल-ए-आजम द म्यूजिकल को जल्द अमेरिका में प्ले किया जाएगा। इसे लेकर फैंस में काफी उत्सुकता है। यह फिल्म पर आधारित है। यह अमे ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Mughal-E-Azam The Musical: भारत का पहला ब्रॉडवे स्टाइल शो मुगल-ए-आजम पर आधारित है। इसका नाम मुगल-ए-आजम: द म्यूजिकल है। अब यह अमेरिका में जल्द प्रीमियर होने वाला है। यह अमेरिका के 13 शहरों में 26 मई से शुरू होगा। मुगल-ए-आजम फिल्म काफी पसंद की गई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी रिकॉर्ड तोड़ व्यापार किया था।
मुगल-ए-आजम: द म्यूजिकल फिल्म पर आधारित स्टेज एडेप्टेशन प्ले है
अब मुगल-ए-आजम: द म्यूजिकल का प्रीमियर नॉर्थ अमेरिका में होगा। यह फिल्म पर आधारित स्टेज एडेप्टेशन प्ले है। यह शो 13 शहरों में 26 मई से शुरू होगा। पहला शहर एटलांटा होगा। इसके बाद यह न्यूयॉर्क, शिकागो और टोरंटो जैसे जगहों पर भी किया जाएगा। यह भारत की ओर से अब तक का सबसे लंबा ब्रॉडवे स्टाइल शो होगा।
इस प्ले का निर्देशन फिरोज अब्बास खान ने किया है
इसका निर्देशन फिरोज अब्बास खान ने किया है। वहीं, इसका निर्माण शापूरजी-पालनजी ग्रुप ने किया है। यह नार्थ अमेरिका में सिनेमा ऑन स्टेज में दिखाया जाएगा। इसमें भारत का कल्चर, डांस, म्यूजिक भी दिखाया जाएगा।
मुगल-ए-आजम: द म्यूजिकल निराशा को खत्म करने के लिए है
इस बारे में बताते हुए निर्देशक फिरोज खान ने कहा, "महामारी कोरोना वायरस के बाद आई निराशा को खत्म करने का सबसे अच्छा माध्यम मुगल-ए-आजम: द म्यूजिकल है। यह इंटरनेशनल दर्शकों को काफी पसंद आएगी। हम जानते हैं कि लगातार एनर्जी लेवल बरकरार रखना हमारे लिए एक चुनौतीपूर्ण कार्य होगा। खासकर जब हम एक शहर से दूसरे शहर जाएंगे लेकिन हम अपनी क्षमता को भी जानते हैं। पिछले कुछ वर्षों से हमने काम नहीं किया था तो अब हम भूखे हैं। हम अपना सारा समय और जुनून इसे करने में लगा देंगे।"
खबरें और भी
मुगल-ए-आजम: द म्यूजिकल का 2016 में मुंबई में प्रीमियर हुआ था
गौरतलब है कि इस ब्रॉडवे स्टाइल म्यूजिकल शो में कास्ट और क्रू को मिलाकर डेढ़ सौ से ज्यादा लोग हैं। यह 2016 में मुंबई में प्रीमियर हुआ था। इसे 14 ब्रॉडवे वर्ल्ड इंडिया अवार्ड में से 7 मिले थे। गौरतलब है कि फिल्म मुगल-ए-आजम का निर्देशन के आसिफ ने किया था। वहीं, इसमें दिलीप कुमार और मधुबाला जैसे कई कलाकारों की अहम भूमिका थी। यह फिल्म काफी पसंद की गई थी। इसे कलर में भी रिलीज किया गया था।