विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लता मंगेशकर ने बाथरूम में रिकॉर्ड किया था Mughal-E-Azam का ये मशहूर गाना, फिर भी लग गए थे लाखों रुपए

Published: Tue, 05 Aug 2025 05:37 PM (IST)

मुगल-ए-आजम का गाना जब प्यार किया तो डरना क्या आज भी लोगों की जुबान पर रहता है लेकिन क्या आपको ...और पढ़ें

Mughal-E-Azam की रिलीज को हुए 65 साल
Mughal-E-Azam की रिलीज को हुए 65 साल

HighLights

  1. Mughal E Azam की रिलीज को हुए 65 साल
  2. 'जब प्यार किया तो डरना क्या' बाथरूम में हुआ था रिकॉर्ड
  3. गाने को बनाने में लगे थे 10 लाख रुपये

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा की मशहूर कल्ट क्लासिक फिल्म मुगल-ए-आजम अपनी कहानी, किरदार, डायलॉग और गानों की वजह से उस जमाने की ब्लॉकबस्टर रही थी। लेकिन इस फिल्म का गाना 'जब प्यार किया तो डरना क्या' आज भी उतना ही मशहूर है और हो भी क्यों ना आखिर इस गाने को 105 गाने रिजेक्ट करने के बाद सिलेक्ट किया गया था। लेकिन क्या आपको पता है इस गाने की रिकॉर्डिंग बाथरुम में की गई थी।

बाथरूम में क्यों हुई गाने की रिकॉर्डिंग

म्यूजिशियन नौशाद और लता मंगेशकर चाहते थे कि गाने में एक खास गूंज हो जो रिकॉर्डिंग स्टूडियो में नहीं आ पा रही थी और उस वक्त कोई हाई टेक्नोलॉजी भी नहीं थी जिसकी मदद से ऐसा किया जा सके। इसीलिए लता मंगेशकर ने बाथरूम में खड़े होकर इस गाने को रिकॉर्ड किया। दिलचस्प बात ये है कि इस गाने को लिखने में 100 घंटे से ज्यादा का टाइम लग गया था।

फोटो क्रेडिट- IMDb

यह भी पढ़ें- मुधबाला नहीं, Nutan को ऑफर हुई थी 'मुगल-ए-आजम', इस वजह से Dilip Kumar की फिल्म को कर दिया था रिजेक्ट

गानें में लगे थे लाखों रूपये

'जब प्यार किया तो डरना क्या' को भले ही बाथरूम में रिकॉर्ड किया गया हो लेकिन इसे बनाने में 10 लाख रुपये की लागत लगी थी। उस वक्त यह रकम बेहद बड़ी मानी जाती थी। गाने की शूटिंग के लिए भव्य सेट तैयार किया गया था और सिर्फ सेट पर ही 2 लाख रुपये खर्च हो गए थे। फिल्म के डायरेक्टर के. आसिफ खान इस गाने को बेहतरीन बनाना चाहते थे और इसीलिए इस गाने पर उन्होंने खूब पैसा बहाया था।

फोटो क्रेडिट- IMDb

'जब प्यार किया तो डरना क्या' आज भी हिंदी सिनेमा के मशहूर गानों में से एक हैं जिसे सिर्फ गाने के लिए एक डायलॉग के तौर पर भी बोला जाता है। मुगल-ए-आजम भारतीय सिनेमा की एक ऐसी फिल्म जो जितनी मशहूर और ब्लॉकबस्टर हुई इसके पीछे के किस्से उतने ही दिलचस्प है। फिल्म को बेहतरीन बनाने के लिए डायरेक्टर के. आसिफ खान ने कोई कमी नहीं छोड़ी थी। भले ही इसे बनने में 16 साल लगे हों लेकिन ये फिल्म आज भी भारतीय सिनेमा की बेहतरीन फिल्मों में से एक है।

यह भी पढ़ें- Mughal E Azam के 6 मिनट 17 सेकंड के गाने में मेकर्स ने पानी की तरह बहाया खूब पैसा, 2 साल तक किया था इंतजार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।