यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
छोटी बहू Radhika Merchant की विदाई में भर आईं ससुर Mukesh Ambani की आंखें, इमोशनल वीडियो आया सामने
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट (Anant Ambani Radhika Merchant Wedding) की शादी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। कपल ने 12 जुलाई ...और पढ़ें

HighLights
- अनंत-राधिका की रिसेप्शन पार्टी आज
- 7 साल से डेट कर रहे थे अनंत-राधिका
- 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंधा कपल
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अंबानी परिवार पिछले कुछ समय से अनंत अंबानी की शादी को लेकर चर्चा में बना हुआ है। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत (Anant Ambani) ने शुक्रवार को गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) के साथ शादी रचाई। तीन प्री-वेडिंग फेस्टिविटीज के बाद कपल ने 12 जुलाई को सात फेरे लिये और इस वक्त उनका रिसेप्शन सुर्खियों में बना हुआ है। इस बीच राधिका की विदाई का इमोशनल वीडियो वायरल हो रहा है।
अंनत अंबानी की पत्नी राधिका मर्चेंट का शादी के बाद ससुराल में शानदार वेलकम हुआ था। जेठ आकाश अंबान और जेठानी श्लोका मेहता ने प्यार लुटाकर राधिका का स्वागत किया था। अब अंबानी परिवार की छोटी बहू की विदाई का वीडियो सामने आया है। इसमें सिर्फ राधिका ही इमोशनल नजर नहीं आईं, बल्कि मुकेश अंबानी की आंखों में भी आंसू आ गये।
राधिका मर्चेंट की विदाई पर भावुक मुकेश अंबानी
सोशल मीडिया पर राधिका की विदाई का एक वीडियो सामने आया है। क्लिप में देखा जा सकता है कि राधिका विदाई के समय भावुक हैं। वह रीति-रिवाज के साथ विदाई ले रही हैं। सबसे ध्यान खींचने वाला रिएक्शन राधिका के ससुर मुकेश अंबानी का है। वह अपनी बहूरानी की विदाई में खुद रोते हुए दिखाई दिये।
यह भी पढ़ें- अनंत-राधिका की शादी अटेंड करने के बाद Khloe संग अमेरिका लौटीं Kim Kardashian, ऐश्वर्या के साथ सेल्फी की शेयर
View this post on Instagram
मुकेश अंबानी की आंखों में आंसू देख फैंस भी रिएक्ट करने से खुद को रोक नहीं पाये। एक यूजर ने कहा, "बहू की विदाई पर अंबानी रो रहे हैं। वो आदमी वाकई बहुत भावुक हैं।" एक ने कहा कि विदाई भारतीय शादी का सबसे इमोशनल पल है। उनका ये वीडियो फैंस का दिल जीत रहा है।
खबरें और भी
राधिका और अनंत की शादी के फंक्शन मार्च में शुरू हुए थे। फिर यूरोप में कपल की क्रूज पार्टी हुई थी। मुंबई में कपल की शादी की रस्में 5 जुलाई से शुरू हुईं। संगीत, हल्दी और मेहंदी के बाद शुक्रवार को उनकी शादी थी। शनिवार को ब्लेसिंग सेरेमनी आयोजित की गई और अब रविवार को उनका वेडिंग रिसेप्शन है।