विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुकेश अंबानी की होने वाली बहू ने अपने सिंपल लुक से फैंस को किया इंप्रेस, ड्रेस की कीमत आपकी सोच से भी परे

By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
Published: Thu, 04 May 2023 01:45 PM (IST)

आपको बता दें कि इससे पहले राधिका मर्चेंट ने अप्रैल 2023 में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में एक बुक ...और पढ़ें

Photo Credit: radhikamerchantfc Instagram Social Photo Screenshot
Photo Credit: radhikamerchantfc Instagram Social Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी हमेशा ही सुर्खियों में बनी रहती हैं। नीता को अक्सर इवेंट अटेंड करते देखा जाता है। ऐसे में बुधवार को नीता अंबानी ने म्यूजिकल शो ‘द साउंड ऑफ म्यूजिक' का आयोजन कियां इस म्यूजिकल इवेंट में देश की कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की।

इस दौरान के कई वीडियो और तस्वीरों सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। इवेंट कई स्टार्स के लुक चर्चा में रहे हैं, लेकिन सबसे ज्यादा हर अंबानी परिवार की होने वाली बहू राधिका मर्चेंट के लुक ने हर किसी का ध्यान खींचा।

सिंपल लुक में दिखीं बला की खूबसूरत

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की होने वाली बहू राधिका मर्चेंट बुधवार को  ‘द साउंड ऑफ म्यूजिक‘ में पहुंचीं। इस दौरान राधिका ने अपने समर लुक से हर किसी का दिल जीता। राधिका ने अपनी सिंपलीसिटी से स्टार्स को टक्कर दी। वेस्टर्न अटायर में वह इतनी प्यारी लग रही थीं कि हर कोई बस उन्हें देखता ही रह गया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि रिधका ने मल्टी कलर का लॉन्ग गाउन कैरी किया था।

उनके इस सिल्क गाउन में पिंक, ग्रीन और ब्लू कलर के बड़े-बड़े फ्लोरल मोटिफ्स बने हुए हैं। राधिका की ये ड्रेस उनके लुक को काफी रिफ्रेशिंग बना रहा था।  राधिका की ये ड्रेस फैशन लेबल Aje का है। इस ड्रेस की कीमत 58,100 रुपए है।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

डायमंड पेंडेंट से किया लुक को कम्पलीट

राधिका ने अपने लुक एक सिंपल डायमंड पेंडेंट, जिसे उन्होंने एक पतली सी गोल्ड चेन के साथ कम्पलीट किया। इसके साथ राधिका का लाइट मेकअप उनके लुक को और भी खूबसूरत बना रहा है। इस ड्रेस के साथ उन्होंने ऑरेंज लिपस्टिक लगाई है। वहीं, पैरों में उन्होंने एक फ्लैट सैंडल्स कैरी की है। मीडिया को देखकर राधिका स्माइल करती नजर आ रही हैं। इस दौरान का उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।