विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'श्री राम को रजनीकांत...'Ramayana के एक्शन सीन्स पर भड़के मुकेश खन्ना, मॉर्डन एंगल देने पर भी रखी राय

Published: Wed, 30 Sep 2026 06:22 PM (IST)

मुकेश खन्ना ने नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' के एक्शन सीन्स और राम को 'मर्यादा पुरुषोत्तम' के बजाय एक्शन सुपरस्टार के रूप में दिखाने की आलोचना की है।

मुकेश खन्ना और रणबीर कपूर

मुकेश खन्ना और रणबीर कपूर

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की फिल्म रामायण (Ramayana) का ट्रेलर 30 जुलाई 2026 को सुबह 4:15 बजे ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज किया गया था। इसी के बाद से इसे सोशल मीडिया पर लगातार मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है।

सीनियर एक्टर मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) ने इसके एक्शन सीन्स को मॉर्डन एंगल देने और बहुत ज्यादा स्पेशल इफेक्ट जोड़ने के लिए इसकी आलोचना की थी।

राम को सुपरस्टार दिखाना गलत

अब एक लेटेस्ट बातचीत में मुकेश खन्ना ने फिर इस मामले में अपनी बात रखी। मुकेश खन्ना ने कहा कि नितेश तिवारी और उनकी टीम ने भगवान राम को 'मर्यादा पुरुषोत्तम' वाली गरिमा से हटाकर एक एक्शन करने वाले इंसान, यानी एक जाने-पहचाने एक्शन सुपरस्टार के तौर पर दिखाया है।

Mukesh

उन्होंने यह भी कहा कि सिर्फ स्पेशल इफेक्ट्स से फिल्म शानदार नहीं बन जाती, क्योंकि भारतीय परंपरा में राम का भावनात्मक महत्व है।

बॉलीवुड नाउ से बातचीत में उन्होंने कहा- 'श्रीराम को धुरंधर बना दिया है। श्रीराम धुरंधर थे। भगवान का रूप है, अवतार है। कृष्णा भी भगवान के अवतार थे। पर जिस तर से फाइट सीन्स दिखाए हैं कि श्रीराम पेड़ के उड़ के तीर मारते हैं, कभी देखा नहीं।'

राम जी ऐसे फाइट नहीं करते थे - मुकेश

इतनी रामायण पढ़ी है, रामलीला देखी है। श्रीराम को सलमान खान, अमिताभ बच्चन, रजनीकांत बना दिया। राम मर्यादा पुरुषोत्तम हैं। राम जी ऐसे फाइट नहीं करते थे, रामजी को मैन ऑफ एक्शन बना दिया। क्लाइंट ईस्टवुड बना दिया।

Ranbir (1)

उन्होंने फिल्म में इस्तेमाल किए गए हैवी और स्पेशल इफेक्ट्स पर भी बात की। मुकेश खन्ना ने कहा- मैंने सुना है कि ये लोग इसे ग्लोबली रिलीज करने का प्लान बना रहे हैं। बाहर के लोगों को फर्क नहीं पड़ता राम की इमेज से। वो इसे स्टार वार्स से कंपेयर करेंगे। पर इंडिया में अगर आप राम दिखा रहे हो तो आस्था से दिखाओ।

कब रिलीज होगी मूवी?

रणबीर कपूर के अलावा, साई पल्लवी, रवि दुबे और यश भी फिल्म में अहम भूमिकाएं निभा रहे हैं। यह फिल्म दो हिस्सों में रिलीज होगी। पहला हिस्सा अक्टूबर 2026 में दिवाली से पहले दुनिया भर में रिलीज किया जाएगा, जबकि दूसरा हिस्सा दिवाली 2027 में रिलीज होगा।

यह भी पढ़ें- 'शादी के बाद याद आया मुस्लिम...', 'वंदे मातरम' बयान के बाद शर्मिला टैगोर पर भड़के Mukesh Khanna; याद दिलाया अतीत

यह भी पढ़ें- 'किलविश कर सकता...' Mukesh Khanna ने बताया शक्तिमान बनने के लिए क्यों परफेक्ट नहीं हैं रणवीर सिंह

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।