Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'उन्होंने असली महाभारत नहीं पढ़ी...', Pankaj Dheer के निधन के बाद 'भीष्म' मुकेश खन्ना ने याद किए पुराने दिन

    Updated: Thu, 16 Oct 2025 11:28 AM (IST)

    बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता पंकज धीर (Pankaj Dheer) का 68 साल की उम्र में निधन हो गया है। अभिनेता के निधन के बाद मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) ने उन्हें य ...और पढ़ें

    पंकज धीर के निधन के बाद मुकेश खन्ना ने किया पोस्ट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    पंकज धीर के निधन के बाद मुकेश खन्ना ने किया पोस्ट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. पंकज धीर के निधन के बाद भावुक हुए मुकेश खन्ना

    2. पंकज धीर के साथ महाभारत में काम कर चुके हैं मुकेश

    3. मुकेश खन्ना ने पंकज धीर को बताया कॉन्वेंट पांडव

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। महाभारत में कर्ण की भूमिका निभाने वाले जाने-माने अभिनेता पंकज धीर (Pankaj Dheer) अब इस दुनिया में नहीं रहे। 15 अक्टूबर को 68 साल की उम्र में वह कैंसर से जंग हार गए। पंकज के जाने से इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। यहां तक कि सलमान खान (Salman Khan) भी उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

    अब पंकज धीर के साथ महाभारत में काम कर चुके भीष्म उर्फ मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) ने उनके बारे में बात की है। अभिनेता ने पंकज के निधन के बाद यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने महाभारत के दिनों को याद किया।

    मुकेश खन्ना की फिल्म से पंकज ने किया था डेब्यू

    मुकेश खन्ना ने पंकज के करियर के बारे में कहा, "पंकज धीर ने अपने करियर की शुरुआत मेरी पहली फिल्म 'रूही' में सहायक निर्देशक के रूप में की थी। उस समय उन्हें सहायक निर्देशक के रूप में सिर्फ 300 रुपये महीने मिलते थे। मुझे याद है कि वे फिल्म के सेट पर बहुत ईमानदारी और ऊर्जा से काम करते थे। उनका बोलने का तरीका भी बहुत अच्छा था, वे बहुत ही स्टाइलिश अंदाज में बात करते थे। मैंने उनके साथ 'सौगंध' और 'पांडव' में भी काम किया। वे मुझे 'एमके' कहकर बुलाते थे, उन्हें खाना बहुत पसंद था और वे बहुत अच्छे से बात करते थे। वे बहुत अच्छे कपड़े भी पहनते थे।"

    Pankaj Dheer

    Photo Credit - X

    यह भी पढ़ें- पिता के अंतिम संस्कार में फूट-फूटकर रोते दिखे निकितिन, एक्टर कुशाल टंडन ने भी दिया अर्थी को कंधा

    पंकज धीर ने इंडस्ट्री में किया था संघर्ष

    मुकेश खन्ना ने आगे बताया, "उनके पिता भी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े थे लेकिन फिर भी पंकज ने इंडस्ट्री में संघर्ष किया है। उन्होंने कई कठिनाइयों का सामना किया। समय के साथ महाभारत के हमारे कई सह-कलाकार- जैसे गुफी पेंटल (शकुनि) और प्रवीण कुमार (भीम) का निधन हो गया और अब पंकज धीर भी नहीं रहे।"

    खबरें और भी

    Pankaj Dheer Death

    Photo Credit - X

    पंकज धीर ने नहीं पढ़ी थी असली महाभारत

    मुकेश खन्ना ने आगे रिवील किया कि पंकज ने असली महाभारत नहीं पढ़ी थी। बकौल अभिनेता, "उन्होंने असली महाभारत नहीं पढ़ी थी, उन्होंने मृत्युंजय पढ़ी थी, जो कर्ण के दृष्टिकोण से थी। इसलिए उन्होंने जो पढ़ा था, उसके अनुसार बीआर चोपड़ा की महाभारत में उन्हें कई दृश्य गायब लगे। उन्हें अक्सर ऐसा लगता था कि उन्हें यह दृश्य या वह दृश्य समझ नहीं आया। मैं मजाक में उन्हें कॉन्वेंट पांडव कहता था क्योंकि उन्होंने असली महाभारत नहीं पढ़ी थी लेकिन उनका अभिनय बहुत शानदार था।"

    यह भी पढ़ें- 'जब मुझे उनकी जरूरत थी...', Pankaj Dheer के निधन से टूटीं हेमा मालिनी, कैप्शन देख रो देंगे आप