Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Mukesh का ये गाना सुन बदल जाएगी जिंदगी, MS Dhoni का भी फेवरेट है 49 साल पुराना गीत

    Updated: Tue, 04 Nov 2025 03:00 PM (IST)

    Mukesh हिंदी सिनेमा के दिग्गज गायकों में से एक रहे। 35 साल के सिंगिंग करियर में मुकेश ने एक से बढ़कर एक गीत के जरिए श्रोताओं के दिलों को सुकून पहुंचाय ...और पढ़ें

    मुकेश का ये गाना धोनी का फेवरेट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    मुकेश का ये गाना धोनी का फेवरेट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. हिंदी सिनेमा के लोकप्रिय गायक मुकेश।

    2. धोनी को पसंद है मुकेश का ये गीत।

    3. अमिताभ बच्चन की फिल्म का कल्ट सॉन्ग।

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 3 दशक से ज्यादा समय तक अपनी मधुर आवाज से फैंस के दिलों को जीतने वाले गायक मुकेश को भला कौन भूल सकता है। बतौर प्लेबैक सिंगर मुकेश (Mukesh) साहब का करियर काफी शानदार रहा। इस दौरान उन्होंने कई सुपरहिट गीतों को अपनी आवाज दी थी। ऐसा ही एक गीत उन्होंने अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के लिए गाया था, जिसे रिलीज के 49 साल बाद भी श्रोता सुनना पसंद करते हैं।

    खास बात ये है कि मुकेश के इस गाने को भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) भी काफी सुनना पसंद करते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि यहां कौन सी फिल्म के किस सॉन्ग के बारे में बात की जा रही है।

    मुकेश दा का यादगार गाना

    पुराने गानों में बड़ी ही खास बात होती है, रिलीज को बेशक कई दशक बीत गए हों, लेकिन आज भी उनको सुनना एकदम नया सा लगता है। सिंगर मुकेश के जिस गाने के बारे में इस लेख में जिक्र किया जा रहा है, वह भी ओल्ड इज गोल्ड की कैटेगरी में आता है। उनके बेस्ट सॉन्ग में से एक ये गाना अमिताभ बच्चन की 1976 में रिलीज हुई फिल्म कभी-कभी (Kabhi Kabhi) से नाता रखता है और इसके बोल हैं- मैं पल दो पल का शायर हूं... (Main Pal Do Pal Ka Shair Hoon)

    singermukesh (3)

    यह भी पढ़ें- Mukesh का ये गाना सुन कलेजे पर पड़ती है ठंडक, 5 मिनट 37 सेकंड का सॉन्ग आज भी है सुपरहिट

    जी हां, मुकेश का ये गाना आपके जीवन जीने के नजरिये को बदलकर रख देगा। अगर आप कभी भी निराश या हताश हो रहे हैं, तो एक बार ये गीत जरूर सुनना चाहिए। गौर करने वाली बात ये है कि मैं पल दो पल का शायर हूं सॉन्ग इंडियन क्रिकेट इतिहास के सबसे सक्सेसफुल कैप्टन रहे महेंद्र सिंह धोनी का फेवरेट माना जाता है। एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इसकी पुष्टि की थी और गुनगुना के भी दिखाया था।

    खबरें और भी

    amitabhbachchan

    इसके अलावा ध्यान दिया कभी कभी फिल्म के मैं पल दो पल का शायर हूं कि मेकिंग की तरफ तो इसे गाने के संगीतकार खय्याम साहब थे, जबकि साहिर लुधियानवी की कलम से इसके लिरिक्स निकले थे। इस तरह से ये कल्ट क्लासिक सॉन्ग बनकर तैयार हुआ था।

    49 साल बाद भी हिट

    मुकेश ने बतौर सिंगर हिंदी सिनेमा में करीब 1000 गाने गए थे। कभी-कभी फिल्म का मैं पल दो पल का शायर हूं उनके सबसे शानदार नगमों में से एक था, जो आज 49 साल बाद भी अमर है। अगर आप भी पुराने गानों को सुनना पसंद करते हैं कि तो अमिताभ बच्चन पर फिल्माए गए इस सॉन्ग को अपनी प्लेलिस्ट में आसानी से शामिल कर लें।

    यह भी पढ़ें- Mukesh का ये गीत बदल देगा जिंदगी जीने का नजरिया, Raj Kapoor पर फिल्माया गया था ऑल टाइम फेवरेट सॉन्ग