Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Friends Reunion के जरिए मुंबई पुलिस ने दी चेतावनी, बोले- 'महामारी के अंतिम सीजन...'

    By Pratiksha RanawatEdited By:
    Updated: Sat, 15 May 2021 08:18 PM (IST)

    लोगों से घर पर ही रहने की अपील भी की जा रही है। वहीं मुंबई पुलिस भी अपना मजेदार अंदाज दिखाकर लोगों से घर पर ही रहने की अपील कर रही है। इस बार मुंबई पु ...और पढ़ें

    फ्रेंड्स रीयूनियन, मुंबई पुलिस, फोटो साभार: Instagram
    फ्रेंड्स रीयूनियन, मुंबई पुलिस, फोटो साभार: Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना महामारी का कहर देशभर में देखने को मिल रहा है। ऐसे में इस महामारी की वजह से कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। लोगों से घर पर ही रहने की अपील भी की जा रही है। वहीं मुंबई पुलिस भी अपना मजेदार अंदाज दिखाकर लोगों से घर पर ही रहने की अपील कर रही है। इस बार मुंबई पुलिस ने लोगों को घर में रोकने के लिए फ्रेंड्स रीयूनियन (Friends Reunion) का सहारा लिया है।

    दरअसल कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए इन दिनों लोगों से घर पर ही रहने की लगातार अपील की जा रही है। तमाम बॉलीवुड सेलेब्स और शासन- प्रशासन के अधिकारी भी लोगों से यही अपील कर रहे हैं। ऐसे में हाल ही में मुंबई पुलिस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फ्रेंड्स रीयूनियन के टीजर से एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के साथ मुंबई पुलिस ने घर पर ही रहने की एडवायजरी जारी की है।

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Mumbai Police (@mumbaipolice)

    इस तस्वीर को साझा करते हुए मुंबई पुलिस ने कैप्शन में लिखा है, 'F.R.I.E.N.D.S के साथ पुनः एकजुट हो सकते हैं लेकिन केवल COVID19 के अंतिम सीज़न के बाद। तब तक ऑनलाइन मीट-अप आपके लिए रहेगा।' मुंबई पुलिस के इस पोस्ट को काफी पसंद किया जा रहा है। इस पोस्ट पर कमेंट कर फैंस भी कमेंट कर मुंबई पुलिस की तारीफ कर रहे हैं।

    बता दें कि फ्रेंड्स 90 के दशक का एक हॉलीवुड टेलीविजन शो है। इस शो के भारत में भी कई फैंस हैं। इस सीरीज को आजकल के यंगस्टर्स भी काफी पसंद करते हैं। शो पहली बार सितंबर 1994 में प्रीमियर हुआ था। वहीं अब इस शो का दूसरा सीजन 'फ्रेंड्स रीयूनियन' 27 मई को एचबीओ मैक्स पर ऑन एयर होने जा रहा है।

    खबरें और भी

     पाताल लोक' ने ऐसे बदल दी 'हथौड़ा त्यागी' की जिंदगी, जानिए सीरीज के एक साल पूरे होने पर क्या बोले