Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Salman Khan के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंची मुंबई पुलिस, फायरिंग केस में एक्टर का बयान किया दर्ज

    Updated: Wed, 12 Jun 2024 08:18 PM (IST)

    14 अप्रैल को सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर दो लोगों ने फायरिंग की थी। जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले ...और पढ़ें

    फायरिंग केस में सलमान खान का बयान दर्ज/ फोटो- Instagram
    फायरिंग केस में सलमान खान का बयान दर्ज/ फोटो- Instagram

    HighLights

    1. फायरिंग केस में पुलिस ने दर्ज किया सलमान खान का बयान
    2. सलमान खान का चार घंटे रिकॉर्ड किया गया स्टेटमेंट
    3. 14 अप्रैल की सुबह गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर हुई थी घटना

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। 14 अप्रैल को 'सिकंदर' एक्टर के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर बाइक पर सवार दो लोगों ने गोली चला दी थी।

    इस घटना के बाद सलमान खान के फैंस और उनका परिवार काफी चिंतित हो गया था। कई मीडिया रिपोर्ट में ये दावा भी किया गया था कि सलमान खान गैलेक्सी अपार्टमेंट छोड़कर अपने परिवार संग कही और शिफ्ट हो रहे हैं, लेकिन अरबाज खान ने इन सभी खबरों को बेबुनियाद बताया था।

    अब हाल ही में फायरिंग केस में एक और नया अपडेट सामने आया है। इस पूरे मामले में मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड के दबंग सलमान खान (Salman Khan) का बयान दर्ज कर लिया है।

    सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंची मुंबई पुलिस

    समाचार एजेंसी पीटीआई ने जानकारी शेयर करते हुए हुए बताया कि मुंबई पुलिस ने बुधवार को सलमान खान और उनके छोटे भाई अरबाज खान का उनके घर के बाहर हुई फायरिंग केस मामले में बयान दर्ज किया है। क्राइम ब्रांच से चार ऑफिसर सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट इस मामले में उनका स्टेटमेंट रिकॉर्ड करने पहुंचे थे।

    यह भी पढ़ें: Salman Khan की फिल्म 'सिकंदर' की शूटिंग इस दिन होगी शुरू, मेकर्स ने किया एलान

    जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने तकरीबन चार घंटे तक सलमान का और दो घंटे तक अरबाज खान का बयान रिकॉर्ड किया। आपको बता दें कि 'सिकंदर' एक्टर के घर पर ये घटना 14 अप्रैल 2024 को हुई थी। पुलिस ने दोनों ही आरोपियों को धर दबोचा था। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए लोगों का संबंध लॉरेंस बिश्नोई के गैंग से है।

    खबरें और भी

    इतने लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    सलमान खान के घर फायरिंग केस में पुलिस ने सबसे पहले दोनों शूटर विक्की गुप्ता और सागर पाल को गिरफ्तार किया था। इस मामले में अब तक छह लोग गिरफ्तार हो चुके हैं।

    सलमान खान के आगामी प्रोजेक्ट्स की बात की जाए तो वह 'टाइगर 3' के बाद अब ए आर मुरुगदास की फिल्म 'सिकंदर' की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें उनके अपोजिट पहली बार रश्मिका मंदाना काम कर रही हैं।

    यह भी पढ़ें: Kangana Ranaut से पहले इन सेलेब्स के साथ एयरपोर्ट पर हुई बदसलूकी, लिस्ट में पाकिस्तानी एक्ट्रेस का भी नाम