Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Zeenat Aman को लेकर दिए बयान से पलटीं मुमताज, Live In Relationship वाली बात पर दी सफाई, मांगी माफी

    Updated: Thu, 18 Apr 2024 04:56 PM (IST)

    लिव इन रिलेशनशिप के मुद्दों को लेकर जीनत अमान (Zeenat Aman) मुमताज और सायरा बानो एक- दूसरे के आमने सामने आ गई। लिव इन रिलेशनशिप को जीनत अमान सपोर्ट कर ...और पढ़ें

    जीनत अमान को लेकर दिए बयान से पलटीं मुमताज, (X Image)
    जीनत अमान को लेकर दिए बयान से पलटीं मुमताज, (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड की तीन दिग्गज अदाकारा जीनत अमान, मुमताज और सायरा बानो के बीच घमासान देखने को मिल रहा है। लिव इन रिलेशनशिप के मुद्दों को लेकर ये एक- दूसरे के आमने सामने आ गई। जीनत अमान लिव इन रिलेशनशिप को सपोर्ट करते नजर आईं, तो वहीं सायरा बानो और मुमताज ने गलत ठहराया।

    जीनत अमान ने हाल ही में लिव इन रिलेशनशिप को लेकर अपनी राय रखी और इस सही ठहराया। इसके बाद ही मुमताज ने जूम को दिए इंटरव्यू में इस मुद्दे पर बात की। उनके बयान ने सोशल मीडिया पर हाहाकार मचा दिया।

    यह भी पढ़ें- Zeenat Aman और मुमताज की 'लिव इन रिलेशनशिप' लड़ाई में कूदीं सायरा बानो, शादी के बिना साथ रहने पर रखी अपनी राय

    जीनत से मांगी माफी

    मुमताज के विवादित बयान पर हाल ही में जीनत अमान ने रिएक्ट किया। डॉन अभिनेत्री मुमताज के बयान से आहत नजर आईं। वहीं, अब मुमताज ने कहा है कि उन्होंने जीनत अमान को लेकर कुछ भी उल्टी सीधी बात नहीं की है, बल्कि मीडिया ने बयान को तोड़- मरोड़ कर पेश किया है। मुमताज ने जीनत अमान को लेकर दिए अपने पिछले बयान पर बॉम्बे टाइम्स से बात की। इस दौरान उन्होंने जीनत अमान के रिश्ते पर कोई भी निजी टिप्पणी करने से इनकार किया और माफी भी मांगी। मुमताज ने कहा, "मेरे बारे में जो कुछ भी लिखा गया है, उससे मैं बहुत परेशान हूं। स्वाभाविक है कि जीनत जी को बुरा लगेगा। ये बकवास है। ये गलत बात है। मैंने ये सब कभी नहीं कहा। मैंने कभी इस तरह की बात नहीं की, मैं बताना चाहती हूं। जीनत जी कि ये मैं नहीं हूं...प्लीज इसके लिए मुझे माफ कर दीजिए।''

    मुमताज का पिछला बयान

    जीनत अमान के लिव इन रिलेशनशिप के सपोर्ट वाले बयान पर मुमताज ने आपत्ति जताई थी। जूम के साथ बातचीत में उन्होंने कहा, "जीनत को सलाह देते समय सावधान रहना चाहिए। वो अचानक पॉपुलैरिटी से भरी सोशल मीडिया की दुनिया में आ गई हैं और मैं उनकी कूल आंटी  दिखने के एक्साइटमेंट को समझ सकती हूं, लेकिन ऐसी सलाह देना हमारे संस्कारों के विपरीत है, ये आपके फॉलोअर्स बढ़ाने का तरीका नहीं है। आप जीनत को ही ले लो मिसाल के तौर पर... वो मजहर खान से शादी करने से पहले सालों से जानती थीं। उसकी शादी जीता जागता नरक था। रिश्तों पर सलाह देने वाली, वो आखिरी इंसान होनी चाहिए।"

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Zeenat Aman की लिव-इन वाली सलाह पर फूटा Mumtaz का गुस्सा, बोलीं- 'खुद की शादी नरक...'

    जीनत की लिव इन पर सलाह

    जीनत अमान ने हाल ही में लिव इन रिलेशनशिप को लेकर इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था। जहां उन्होंने कहा, "अगर आप किसी रिश्ते में हैं, तो मैं आपको सलाह देती हूं कि आप शादी करने से पहले एक साथ रहें! ये वही सलाह है जो मैंने हमेशा अपने बेटों को दी है, दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रह चुके हैं। ये मुझे लॉजिकल लगता है कि इससे पहले कि दो लोग अपने परिवार और सरकार को अपने रिश्ते में शामिल करें, वे पहले अपने रिश्ते को टेस्ट कर लें। मुझे पता है कि भारतीय समाज इसे पाप समझता है, लेकिन समाज कई चीजों को लेकर रोक-टोक करता है। लोग क्या कहेंगे?"