Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rajesh Khanna की असफलता पर बोलीं Mumtaz- 'मैंने बड़े-बड़े लोगों को उनके चमचों की तरह बिहेव करते देखा है'

    Updated: Mon, 05 Aug 2024 11:51 AM (IST)

    Rajesh Khanna हिंदी सिनेमा का वो जगमगाता सितारा थे जिनकी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया था। मगर एक दौर ऐसा भी आया जब उनकी फिल्में बजट भी नहीं ...और पढ़ें

    राजेश खन्ना की असफलता पर बोलीं मुमताज। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    राजेश खन्ना की असफलता पर बोलीं मुमताज। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. राजेश खन्ना के साथ कई फिल्मों में मुमताज ने किया काम
    2. मुमताज ने निर्माता-निर्देशकों को बुलाया राजेश का चमचा
    3. राजेश खन्ना की गर्लफ्रेंड अंजू होस्ट करती थीं घर पर पार्टी

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक समय था, जब राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) बैक-टू-बैक ब्लॉकबस्टर फिल्में देकर सिनेमा जगत के सुपरस्टार बन गये थे लेकिन उनकी सफलता ज्यादा नहीं चली। उनकी जिंदगी में भी असफलता ने दस्तक दी और सब बदल गया। हाल ही में, दिग्गज अदाकारा मुमताज ने राजेश खन्ना की असफलता के पीछे का जिम्मेदार निर्देशकों की चमचागीरी को बताया है।

    मुमताज और राजेश खन्ना की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर सालों तक राज किया है। दोनों ने दो रास्ते, बंधन, सच्चा झूठा, दुश्मन, अपना देश, रोटी, आप की कसम और प्रेम कहानी फिल्मों में काम किया है। 77 साल की अदाकारा ने एक हालिया इंटरव्यू में सुपरस्टार की असफलता के बारे में बात की है।

    राजेश खन्ना की असफलता पर बोलीं मुमताज

    मुमताज का मानना है कि राजेश खन्ना की असफलता के जिम्मेदार सिर्फ वह नहीं थे। उन्होंने रेडिफ के साथ बातचीत में कहा, "हम सितारे आपके प्यार की वजह से हैं। आपके प्यार के बिना हम कुछ भी नहीं हैं। यह पूरी तरह से राजेश खन्ना की गलती नहीं थी। मुझे याद है जब वह फेनोमेनन के रूप में जाने जाते थे। मेरा बंगला उनके बहुत करीब था।"

    यह भी पढ़ें- 'कभी Rajesh Khanna की कार पर Kiss करती थीं महिलाएं, असफलता में नहीं करता था कोई नमस्ते', समीर का खुलासा

    रात भर खाना सर्व करती थीं गर्लफ्रेंड

    मुमताज ने आगे कहा, "मैंने बड़े-बड़े निर्माता और निर्देशकों को उनके चमचों की तरह व्यवहार करते देखा है। उनकी गर्लफ्रेंड अंजू महेंद्रू पूरी रात होस्ट की भूमिका निभाती थीं। वह सुबह 3 बजे तक खाना और ड्रिंक सर्व करती थीं। मैंने शम्मी कपूर के घर में भी रात भर ऐसे ही सेशन देखे हैं। वह मेहमानों के मनोरंजन पर बहुत पैसा खर्च करते थे।"

    खबरें और भी

    मुमताज ने की भंसाली की तारीफ

    मुमताज के मुताबिक, भले ही शम्मी कपूर और राजेश खन्ना बाहर जैसे भी हों, लेकिन जब दोनों सेट पर आते थे तो वे कड़ी मेहनत करते थे। उन्होंने स्टार्स की चमचागीरी करने के लिए निर्देशकों की आलोचना की और संजय लीला भंसाली की तारीफ में कहा कि वह इन सब चीजों से दूर रहते हैं और अपने काम से मतलब रखते हैं।

    यह भी पढ़ें- Throwback Thursday: क्यों राजेश खन्ना के पीठ पीछे सेट पर होती थी उनकी बुराई, प्रेम चोपड़ा ने खोला अनसुना राज