यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'प्यार में किसी भी हद...' Sharvari Wagh ने रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड सनी कौशल संग रिलेशनशिप की खबरों के बीच कही ये बात
बॉलीवुड एक्ट्रेस शरवरी वाघ इन दिनों अपनी फिल्म मुंज्या को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। यह मूवी कल थिएटर्स में दस्तक देने के लिए तैयार है। फिल्म की ...और पढ़ें

HighLights
- शरवरी वाघ ने पर्सनल लाइफ को लेकर की बात
- बताया प्यार में कर सकती हैं ये काम
- फिल्म मुंज्या को लेकर लाइमलाइट में हैं एक्ट्रेस
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड में कई सेलेब्स ऐसे हैं, जिनकी लव लाइफ के चर्चे अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। कभी उनकी डेटिंग, तो कभी ब्रेकअप की खबरें लाइमलाइट में बनी रहती हैं। इसी लिस्ट में 'मुंज्या' एक्ट्रेस शरवरी वाघ (Sharvari Wagh) का नाम भी शामिल है। शरवरी को लेकर अक्सर यह खबरें आती रहती हैं कि वह विक्की कौशल के भाई और अभिनेता सनी कौशल (Sunny Kaushal) के साथ रिलेशनशिप में हैं।
दोनों को कई खास मौके पर एक साथ टाइम स्पेंड करते हुए देखा गया है। हालांकि, अभी तक किसी ने भी अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात नहीं की है, लेकिन अब एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया है कि अगर वह प्यार में होंगी, तो किस हद तक जा सकती हैं।
यह भी पढ़ें: Munjya के बाद YRF की स्पाई यूनिवर्स में नजर आएंगी शरवरी वाघ, आलिया भट्ट ने बनाया फिल्म को खास
किसी भी हद तक जा सकती हैं शरवरी
हाल ही में इंडिया टुडे के साथ एक इंटरव्यू में शरवरी ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर बात की। जब एक्ट्रेस से सनी कौशल संग रिलेशनशिप को लेकर बात की गई, तो उन्होंने कहा कि वह उस व्यक्ति के लिए किसी भी हद तक जा सकती हैं जिससे वह सच्चा प्यार करती हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि
ईमानदारी से कहूं तो मैं एक ऐसी इंसान हूं, जो पूरे दिल से प्यार करती हूं या फिर नहीं करती, लेकिन बीच में कुछ नहीं है। इसलिए, मैं प्यार में किस हद तक जा सकती हूं यह पूरी तरह से इस बात पर डिपेंड करता है कि मैं कितना प्यार करती हूं। मैं प्यार के लिए सचमुच देशों, महाद्वीपों, महासागरों की यात्रा कर सकती हूं। मैं प्यार के लिए इंटरगैलेक्टिक भी जा सकती हूं। यह बेइंतहा मोहब्बत की तरह है, मुंज्या के प्यार की तरह, जो मरने के बाद भी अपने प्यार के लिए वापस आती है।
.jpg)
कब रिलीज होगी मुंज्या
आदित्य सरपोतदार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शरवरी वाघ के साथ मोना सिंह, अभय वर्मा, सत्यराज समेत कई स्टार्स दिखाई देने वाले हैं। वहीं, यह मूवी कल यानी 7 जून को रिलीज होने के लिए तैयार है।