विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

संजय दत्त की Munna Bhai 3 के लिए राजकुमार हिरानी के पास हैं तीन स्क्रिप्ट, 'सर्किट' अरशद वारसी ने दी अपडेट

Published: Wed, 08 May 2024 07:59 AM (GMT+05:30)

संजय दत्त की फिल्म मुन्ना भाई एमबीबीएस बॉलीवुड की कुछ शानदार फिल्मों में शामिल है। इसके बाद फ्रेंचाइजी की दूसरी ...और पढ़ें

मुन्ना भाई फ्रेंचाइजी के लिए हिरानी के पास तीन स्क्रिप्ट, (X Image)
मुन्ना भाई फ्रेंचाइजी के लिए हिरानी के पास तीन स्क्रिप्ट, (X Image)

जागरण, न्यूज नेटवर्क, मुंबई। इन दिनों भले ही सीक्वल और फ्रेंचाइजी फिल्मों का चलन जोरों पर चल रहा हो, लेकिन फिल्मकार राजकुमार हिरानी ने मुन्ना भाई एमबीबीएस (2005) और लगे रहो मुन्ना भाई (2008) फिल्मों से इसकी शुरुआत काफी पहले कर दी थी।

उसके बाद उन्होंने इस फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म मुन्ना भाई चले अमेरिका की भी घोषणा कर दी थी, लेकिन वह फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई।

यह भी पढ़ें- Arshad Warsi: 'मुन्ना भाई' के तीसरे पार्ट को लेकर 'सर्किट' ने कही ऐसी बात, सुनकर फैंस को लगेगा झटका

कब आएगी तीसरी किस्त

अब सिर्फ सिनेप्रेमियों को नहीं इस फिल्म के कलाकारों को भी इस फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त का इंतजार है। इस फ्रेंचाइजी में सर्किट की भूमिका में लोकप्रियता बटोरने वाले अभिनेता अरशद वारसी की मानें तो सभी चाहते हैं इस फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म बने। इस बारे में हाल ही में एक इंटरव्यू में अरशद ने कहा, 'विधु विनोद चोपड़ा (निर्माता) चाहते हैं कि यह बने, राजकुमार हिरानी (निर्देशक) भी चाहते हैं कि यह बने, संजय भाई (संजय चलान दत्त) और मैं भी चाहता हूं कि यह बने, लेकिन फिल्म अभी बन नहीं रही है।'

यह भी पढ़ें- Munna Bhai 3: संजय दत्त की 'मु्न्ना भाई 3' पर Rajkumar Hirani ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरा मन तो है लेकिन...'

फ्रेंचाइजी के लिए है तीन स्क्रिप्ट

आगे अरशद ने कहा कि फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म के लिए राजू (राजकुमार हिरानी) के पास तीन अच्छी पटकथाएं (स्क्रिप्ट) हैं, लेकिन सभी में कुछ न कुछ कमी है। मुझे नहीं लगता है कि वह हाल फिलहाल में बन रही हैं। अब बहुत समय बीत चुका है। मैंने राजू से कहा कि जो चीज शुरू हुई है, उसका अंत भी होना चाहिए। ऐसा लगता है कि हमने मुन्ना भाई फिल्म फ्रेंचाइजी को आधे में छोड़ दिया। मुन्ना भाई सीरीज को खत्म (पूरी) करने की आवश्यकता है।' अब देखते हैं राजकुमार हिरानी इस फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म को लेकर अगला कदम कब उठाते हैं। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।