Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'मुन्ना भाई 3 शायद नहीं हो सके', अरशद वारसी ने फिल्म को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Sat, 24 Jun 2023 10:03 PM (IST)

    Munna Bhai 3 संजय दत्त और अरशद वारसी की फिल्म मुन्ना भाई का तीसरा पार्ट पिछले काफी दिनों से चर्चा में है। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे है ...और पढ़ें

    Munna Bhai 3, Sanjay Dutt, Arshad Warsi Photo Credit
    Munna Bhai 3, Sanjay Dutt, Arshad Warsi Photo Credit

    HighLights

    1. 'मुन्ना भाई 3' को लेकर अरशद वारसी ने किया बड़ा खुलासा।
    2. मुन्ना भाई 3 शायद नहीं हो सके- अरशद वारसी।
    3. पहली 2003 और दूसरी 2006 में रिलीज हुई मुन्ना भाई।

     

    नई दिल्ली, जेएनएन। Munna Bhai 3: बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक के बाद एक मूवी सीक्वल बन रहे हैं। पिछले कई सालों से फिल्मों का रीमेक बनाकर दर्शकों के सामने परोसा जा रहा है। वहीं आने वाली फिल्मों की बात करें तो इंडस्ट्री में कई फिल्मों के रीमेक और सीक्वल की लाइन लगी हुई है।

    इन्हीं में से एक है 'मुन्ना भाई 3' (Munna Bhai 3), जिसकी चर्चा काफी समय से हो रही है। इस फिल्म को लेकर अब एक्टर अरशद वारसी ने कुछ खुलासा किया है, जिसे सुन फैंस थोड़ा निराश हो रहे हैं ।

    क्यों लग रहा है फिल्म में इतना वक्त

    मुन्ना भाई के 'सर्किट' यानी अरशद ने 'इंडिया डॉट.कॉम' को हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में फिल्म को लेकर कई बात की है। उन्होंने बताया कि, 'मुन्ना भाई 3 शायद नहीं हो सके, ये सबसे अजीब बात है। हमारे पास डायरेक्टर है, प्रोड्यूसर, दर्शक भी है और एक्टर हैं, लेकिन फिर भी ऐसा नहीं हो रहा है।

    आगे उन्होंने बताया, 'बात ये है कि राजू हिरानी परफेक्शनिस्ट हैं। उनके पास 3 स्क्रिप्ट हैं, जो शानदार हैं, लेकिन कुछ गड़बड़ियां हैं। इसलिए जब तक वो स्क्रिप्ट को लेकर 100-200 फीसदी आश्वस्त नहीं हो जाते, तब तक वो इसे शुरू नहीं करेंगे। एक बार जब वह उस फेज को पार कर लेगा, तो वो शुरू कर देंगे।

    साल 2003 में आई थी पहली 'मुन्ना भाई'

    साल 2003 में पहली 'मुन्ना भाई' रिलीज हुई थी। फिल्म का दूसरा पार्ट 'लगे रहो मुन्ना भाई' साल 2006 में रिलीज हुआ था। दोनों फिल्मों को खूब प्यार मिला।

    View this post on Instagram

    A post shared by Arshad Warsi (@arshad_warsi)

    'असुर 2' में नजर आए थे अरशद वारसी

    हाल ही में एक्टर अरशद वारसी की वेब सीरीज 'असुर 2' (Asur 2) रिलीज हुई है। इस सीरीज को बहुत पसंद किया जा रहा है। वेब शो में बरुन सोबती भी लीड रोल में हैं।

    खबरें और भी