Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 09, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Naai Sekar Returns Twitter Review: वादीवेलु की फिल्म के बारे में लोगों की क्या हैं राय, पढ़ें पूरी खबर

    By Jagran NewsEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Fri, 09 Dec 2022 07:13 PM (IST)

    Naai Sekar Returns Twitter Review फिल्म नाई सेकर रिटर्न शुक्रवार 9 दिसंबर को रिलीज हुईं है। इस फिल्म को लेकर फिल्म अभिनेता वादीवेलु काफी उत्साहित है। ...और पढ़ें

    Naai Sekar Returns Twitter Review: नाई सेकर रिटर्न रिलीज हो गई है।
    Naai Sekar Returns Twitter Review: नाई सेकर रिटर्न रिलीज हो गई है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Naai Sekar Returns Twitter Review: दक्षिण भारत के लोकप्रिय अभिनेता वादीवेलु 5 वर्षों के बाद सिनेमाघरों में वापिस लौटे हैं। उनकी नई कॉमेडी फिल्म नाई सेकर रिटर्न रिलीज हुई है। यह 9 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। वादिवेलु की यह पावरफुल वापसी है। इस पर इंटरनेट यूजर की प्रतिक्रियाएं दमदार है। सुबह 8:00 बजे से फिल्म के शो थे और इस फिल्म को अच्छी ओपनिंग भी मिली है। 

    नाई सेकर रिटर्न सभी के लिए नहीं है

    नाई सेकर रिटर्न को ट्विटर पर मिल रही प्रतिक्रिया को देखकर यह लगता है कि यह फिल्म सभी जनरेशन के लिए नहीं है। वहीं फिल्म को मिक्स रिव्यूज मिले हैं। वादीवेलु के फैंस फिल्म को जमकर एन्जॉय कर रहे है और वे उनके कमबैक को लेकर भी खुश हैं। वादीवेलु के कॉमेडी सीन दर्शकों को काफी पसंद आते है। फिल्म में उनके अलावा आनंद राज, मनीष कांत और रैडन किंग्सले की भी अहम भूमिका है। यह लोग भी दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में सफल हुए हैं।

    यह भी पढ़ें: Who Is Ashu Reddy: कौन है वह एक्ट्रेस जिसने रामगोपाल वर्मा को अपने पैरों को चूमने पर कर दिया मजबूर!

    वादीवेलु के कमबैक को लेकर भी हाइप क्रिएट की गई थी

    इस बीच वादीवेलु के कमबैक को लेकर भी जितनी हाइप क्रिएट की गई थी, वह उतनी दर्शकों को पसंद नहीं आ रही है। इस फिल्म का निर्देशन सूरज ने किया था। वादीवेलु फिल्म में कुत्ते को किडनैप करने वाले व्यक्ति की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में शिवांगी सपोर्टिंग रोल में है। संतोष नारायणन ने फिल्म का म्यूजिक दिया है। फिल्म के कई गाने रिलीज हुए हैं। इस बीच तमिलनाडु में साइक्लोन अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके चलते नई रिलीज हुई फिल्मों की कमाई पर भी प्रभाव पड़ सकता है। वहीं इस फिल्म का मुकाबला अवतार: द वाटर वे के साथ है। हॉलीवुड की फिल्म को काफी अच्छे रिव्यु भी मिले हैं।

    यह भी पढ़ें: Kantara Records: ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा ने बॉक्स ऑफिस पर तोड़े 10 रिकॉर्ड, बड़ी-बड़ी फिल्मों को पिलाया पानी

    वादीवेलु ने कई फिल्मों में काम किया है

    वादीवेलु लोकप्रिय कलाकार है। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। उनकी फिल्में काफी पसंद की जाती है। वह एक कॉमेडियन के तौर पर जाने जाते हैं। उनका अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है। वह अक्सर अपने फैंस से बातचीत भी करते हैं।

    खबरें और भी