विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Baazigar से काजोल को बाहर फेंकना चाहता था ये शख्स, तनुजा से था 36 का आंकड़ा, बेटी भी बन गई थी दुश्मन

Published: Thu, 09 May 2024 09:47 AM (IST)

90 के दशक में आई फिल्म बाजीगर की खूब चर्चा हुई थी। फिल्म में शाह रुख खान काजोल और शिल्पा ...और पढ़ें

'बाजीगर' से काजोल को बाहर फेंकना चाहता था ये शख्स, (X Image)
'बाजीगर' से काजोल को बाहर फेंकना चाहता था ये शख्स, (X Image)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अब्बास- मस्तान की थ्रिलर बाजीगर सुपरहिट फिल्म है। इसने लीड एक्ट्रेस काजोल के करियर में अहम रोल निभाया। हालांकि, फिल्म इंडस्ट्री की एक मजबूत शख्सियत ने उन्हें बाहर करने की पूरी कोशिश की थी। इसके पीछे वजह थी काजोल की मां तनुजा से 36 का आंकड़ा।

बाजीगर के डायरेक्ट अब्बास मस्तान ने इस किस्से का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि कैसे फिल्म से लीड हीरोइन को बाहर करने की मांग उनके सामने आई थी।

यह भी पढ़ें- कैसे वर्कआउट करती हैं Kajol, एक्ट्रेस ने तस्वीर शेयर कर फैंस को दिखाई झलक और पूछा ये सवाल

नदीम- श्रवण थे पहली पसंद

बाजीगर की कहानी के साथ- साथ इसके गानों को भी खूब पसंद किया गया था। फिल्म के लिए म्यूजिक अनू मलिक ने तैयार किया था, लेकिन उनसे पहले बाजीगर का ऑफर नदीम- श्रवण को दिया गया था। बाजीगर से लगभग दो साल पहले उन्होंने फिल्म आशिकी के लिए गाने तैयार किए थे, जिसने म्यूजिक इंडस्ट्री में धमाका कर दिया था।

नदीम- श्रवण को थी काजोल से दिक्कत

अब्बास- मस्तान चाहते थे कि बाजीगर का गाना नदीम- श्रवण तैयार करें, लेकिन जब उन्हें पता चला कि फिल्म में लीड एक्ट्रेस काजोल हैं, तो उन्होंने एक अजीब डिमांड रख दी। नदीम-श्रवण ने काजोल को फिल्म से निकालने के लिए कहा और जब डायरेक्टर ने ऐसा करने से मना कर दिया, तो उन्होंने बाजीगर में म्यूजिक कंपोज करने से मना कर दिया।

जब काजोल नहीं हुई बाहर

मस्तान ने रेडियो नशा के साथ बात करते हुए कहा, "नदीम-श्रवण का काजोल और तनुजा जी (काजोल की मां) के साथ कुछ पर्सनल मुद्दा है। उन्होंने हमसे पूछा कि क्या हम लीड हीरोइन को बदल सकते हैं। हमने मना कर दिया, क्योंकि हम पहले ही उन्हें कमिटमेंट दे चुके थे। हमने काजोल को फाइनल कर लिया था और उन्होंने कॉन्ट्रैक्ट भी साइन कर लिया था। हमने कोई भी बदलाव करने से इनकार कर दिया। पिक्चर बनेगी तो काजोल तो रहेगी। उन्होंने (नदीम-श्रवण) इसका जवाब देते हुए कहा, 'तो हम नहीं रहेंगे।"

यह भी पढ़ें- Kajol से लेकर Juhi Chawla तक, इन एक्ट्रेसेज के साथ डेब्यू करके भी फ्लॉप हुए ये एक्टर

काजोल को क्यों करना चाहते थे बाहर

नदीम- श्रवण शुरुआत से काजोल से कोई दिक्कत नहीं थी। यहां तक कि वो खुद एक्ट्रेस के साथ काम करना चाहते थे। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, नदीम- श्रवण, 1992 में आई काजोल की हिट फिल्म बेखुदी के बाद उनके साथ काम करना चाहते थे। इस फिल्म में एक्ट्रेस ने म्यूजिक कंपोजर का रोल निभाया था। नदीम- श्रवण अपना ऑफर लेकर काजोल के घर भी गए। हालांकि, यहां बात बन नहीं पाई। इस दौरान नदीम- श्रवण, काजोल की मां और जानी- मानी अभिनेत्री तनुजा के व्यवहार का देख हैरान रह गए। दोनों का अनुभव इतना खराब रहा कि उन्होंने काजोल के साथ फिर कभी काम नहीं करने का फैसला किया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।