Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kalki 2898 AD में Deepika Padukone का आग वाला सीन क्यों जल्दबाजी में हुआ था शूट? नाग अश्विन ने किया रिवील

    Updated: Fri, 05 Jul 2024 06:13 PM (IST)

    नाग अश्विन की फिल्म कल्कि 2898 एडी (Kalki 2898 AD) इस वक्त चर्चा में है। फिल्म में अमिताभ बच्चन और प्रभास के साथ दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने ...और पढ़ें

    दीपिका पादुकोण ने जल्दबाजी में शूट किया था ये सीन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    दीपिका पादुकोण ने जल्दबाजी में शूट किया था ये सीन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. कल्कि के क्लाइमेक्स शूट के वक्त प्रेग्नेंट थीं दीपिका पादुकोण
    2. दीपिका पादुकोण ने कल्कि में निभाया है सुमति का किरदार
    3. नाग अश्विन ने दीपिका पादुकोण को बताया सुपर स्मार्ट एक्ट्रेस

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। लेटेस्ट मूवी कल्कि 2898 एडी (Kalki 2898 AD) को लेकर रिलीज के बाद से ही बज बना हुआ है। फिल्म का कनेक्शन महाभारत (Mahabharat) से जोड़कर दिखाया गया है। फिल्म में दिखाई गईं बारीकियों के लिए दर्शक डायरेक्टर नाग अश्विन (Nag Ashwin) की भी बहुत तारीफें कर रहे हैं।

    कल्कि 2898 एडी में अमिताभ बच्चन, प्रभास, कमल हासन से विजय देवरकोंडा और दुलकर सलमान जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई। सुमति के किरदार में पूरी तरह ढलीं दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) भी तारीफें बटोर रही हैं। अब नाग अश्विन ने एक्ट्रेस के एक सीन को अपना फेवरेट बताया है, जो उन्होंने जल्दबाजी में शूट किया था।

    जल्दबाजी में शूट हुआ था दीपिका का ये सीन

    नाग अश्विन का दीपिका पादुकोण का फेवरेट सीन टनल के नीचे आग के बीच सुमती का पहला सीन था। डायरेक्टर का कहना है कि यह सीन बहुत जल्दबाजी में शूट हुआ था। इंडिया टुडे के साथ बातचीत में नाग अश्विन ने कहा- 

    वह मेरा पसंदीदा सीन था, लेकिन हमने बहुत जल्दबाजी में शूटिंग की थी। हम उस दिन तीन सेटअप शूट कर रहे थे और दीपिका को एक निश्चित फ्लाइट से जाना था। आमतौर पर ऐसा होता है कि फिल्म में कुछ सबसे महत्वपूर्ण या जादुई चीजें संयोग से या जल्दबाजी में होती हैं और यह वही था।

    नाग अश्विन ने खुलासा किया कि जब जल्दबाजी में शूट होने के बाद जब उन्होंने मॉनिटर में दीपिका को आग के बीच सुरंग से निकलते हुए देखा तो उन्हें यकीन हो गया था कि यह स्पेशल होने वाला है।

    यह भी पढ़ें- Kalki 2898 AD में अमिताभ बच्चन का 'अश्वत्थामा' अवतार देख निशाने पर ब्रह्मास्त्र के मेकर्स, किस वजह से भड़के फैंस?

    खबरें और भी

    नाग अश्विन ने दीपिका को बताया सुपर स्मार्ट

    नाग अश्विन ने दीपिका पादुकोण की तारीफ की है। उन्होंने अभिनेत्री को सुपर स्मार्ट बताया है। बकौल डायरेक्टर- 

    यह एक तरह से विश्वास की छलांग थी। यह एक तरह से चलने और एक बड़ी शक्ति के सामने आत्मसमर्पण करने जैसा था। यह कृष्ण के जन्म का रिफ्रेंस था।यह था कि कैसे वासुदेव ने विश्वास की छलांग लगाई। यह सब कुछ था।दीपिका एक सुपर-स्मार्ट अभिनेत्री हैं। आपको बस उन्हें थोड़ा सा बताने की जरूरत है और वह जानती हैं कि उन्हें क्या करना है। सुरंग के आखिर में जब इंटरवल होने वाला होता है, तो वह जो आखिरी शॉट लेती हैं, मुझे लगा था कि वह एक मजबूत सीन होगा।

    हाल ही में, नाग अश्विन ने यह भी बताया कि कल्कि में दीपिका पादुकोण के होने वाले बेबी ने भी काम किया है। दरअसल, फिल्म के क्लाइमेक्स के वक्त दीपिका प्रेग्नेंट थीं।

    यह भी पढ़ें- नाग अश्विन ने क्यों Mahesh Babu को नहीं बनाया Kalki 2898 AD का कृष्ण? डायरेक्टर ने रोल के लिए कही ये बात