Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kalki 2 में दिखेगा प्रभास का जबरदस्त लुक, Arshad Warsi के 'जोकर' कमेंट पर नाग अश्विन ने तोड़ी चुप्पी

    Updated: Sat, 24 Aug 2024 10:11 AM (IST)

    बॉलीवुड अभिनेता अरशद वारसी (Arshad Warsi) ने एक हालिया इंटरव्यू में प्रभास को जोकर बता दिया था। उन्होंने कहा था कि कल्कि 2898 एडी में प्रभास एक जोकर क ...और पढ़ें

    नाग अश्विन ने अरशद वारसी के कमेंट का दिया जवाब। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    नाग अश्विन ने अरशद वारसी के कमेंट का दिया जवाब। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. अरशद वारसी ने प्रभास को बुलाया था जोकर
    2. अरशद वारसी की साउथ स्टार्स ने लगाई थी क्लास
    3. कल्कि में अरशद को रास नहीं आए थे प्रभास

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इन दिनों जॉली एलएलबी एक्टर अरशद वारसी (Arshad Warsi) अपने एक बयान को लेकर काफी चर्चा में हैं। कुछ दिन पहले एक्टर ने कल्कि 2898 एडी (Kalki 2898 AD) का रिव्यू किया था और फिल्म में प्रभास (Prabhas) के भैरव कैरेक्टर को जोकर बताया था। इस बयान के बाद साउथ इंडस्ट्री में उनकी बहुत निंदा की गई थी।

    अरशद वारसी के बयान के बाद एक बार फिर बॉलीवुड वर्सेज टॉलीवुड का मुद्दा गरमा गया था। अब आखिरकार कल्कि 2898 एडी के डायरेक्टर नाग अश्विन ने इस पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने न केवल अरशद के जोकर वाले बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी, बल्कि बॉलीवुड वर्सेज टॉलीवुड मुद्दे पर भी राय रखी।

    अरशद वारसी के बयान पर बोले नाग अश्विन

    अरशद वारसी के जोकर वाले बयान से नाग अश्विन काफी खफा हैं। उन्होंने एक्स हैंडल पर एक ट्वीट के जरिए एक्टर के शब्दों की निंदा की है। उन्होंने ट्वीट में लिखा, "चलो ज्यादा पीछे नहीं जाते हैं। अब उत्तर-दक्षिण या बॉलीवुड बनाम टॉलीवुड नहीं, बड़ी तस्वीर पर नजर रखते हैं। संयुक्त भारतीय फिल्म उद्योग, अरशद साहब को अपने शब्दों को बेहतर ढंग से चुनना चाहिए था लेकिन यह ठीक है। उनके बच्चों के लिए बुज्जी खिलौने भेज रहा हूं। प्रभास को कल्कि 2 में शानदार दिखाने के लिए पूरी मेहनत करूंगा।"

    यह भी पढ़ें- Arshad Warsi के जोकर वाले बयान के बीच Prabhas के सपोर्ट में उतरा 'कल्कि' एक्टर, भैरव को बताया बेस्ट च्वॉइस

    अरशद वारसी ने क्या कहा था?

    अरशद वारसी ने एक हालिया इंटरव्यू में प्रभास की तुलना जोकर से की थी। उन्होंने कहा था कि वह कल्कि 2898 एडी में प्रभास को देख बहुत दुखी हैं। अरशद ने कहा था, "प्रभास एक जोकर की तरह लग रहे थे। मैं एक मैड मैक्स देखना चाहता हूं। मैं वहां मेल गिब्सन को देखना चाहता हूं। तुमने उसे क्या बना दिया यार। क्यों करते हो ऐसा? मुझे समझ नहीं आता है।" अरशद वारसी के इस बयान के बाद सुपरस्टार नानी समेत कई फिल्ममेकर्स और एक्टर्स ने उन्हें खरी-खोटी सुनाई थी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Arshad Warsi ने कल्कि 2898 AD में प्रभास को बताया जोकर, एक्टर के बयान पर भड़के अन्य साउथ स्टार्स