यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अगले साल राजस्थान में डेस्टिनेशन वेडिंग कर सकते हैं नागा चैतन्य और Sobhita Dhulipala?
साउथ स्टार नागा चैतन्य पिछले कुछ दिनों से अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। एक्टर ने 8 अगस्त तो अभिनेत्री शोभिता धुलिपाला से शादी की थी। इससे पह ...और पढ़ें

HighLights
- राजस्थान में शादी कर सकता है कपल
- 8 अगस्त को हुई थी सगाई
- काफी साल से कर रहे थे डेट
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला ने कुछ समय पहले सगाई की अनाउंटमेंट कर सभी को चौंका दिया था। सामंथा से तलाक के तीन साल बाद नागा ने शोभिता से 8 अगस्त को सगाई की। इस खबर की अनाउंसमेंट नागार्जुन ने सोशल मीडिया पर की थी और शोभिता का परिवार में स्वागत किया था।
ये हो सकता है वेडिंग डेस्टिनेशन
अब लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक,कपल डेस्टिनेशन वेडिंग की प्लानिंग कर रहा है। 123 तेलुगु की रिपोर्ट के अनुसार,नागा चैतन्य और शोभिता धूलिपाला एक ग्रैंड वेडिंग का प्लान कर रहे हैं जिसमें कई सारे गेस्ट को इन्वाइट किया जाएगा। हालांकि प्राइवेसी की वजह से मीडिया को इससे दूर रखा जा सकता है। टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के अनुसार कथित तौर पर अक्किनेनी परिवार ने इस विशेष अवसर के लिए राजस्थान में एक फाइव स्टार होटल चुना है। खबरों की मानें तो कपल 2025 की शुरुआत में शादी के बंधन में बंध सकता है।

यह भी पढ़ें: Don 3 में आइटम सॉन्ग करती नजर आएंगी Sobhita Dhulipala? मेकर्स के संग चल रही है बातचीत
अपनी ब्यूटीफुल वेडिंग लोकेशन्स की वजह से राजस्थान वैसे भी बॉलीवुड सेलेब्स का फेवरेट डेस्टिनेशन रहा है। फिलहाल दोनों की तरफ से इस बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है।
साथ में घूमते आए थे नजर
बता दें कि शोभिता और नागा काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। इससे पहले भी कपल की एक तस्वीर वायरल हुई थी जिसमें शोभिता को नागा के पीछे स्पॉट किया गया था। दोनों साथ में कई बार छुट्टियां मनाने भी गए थे जहां शोभिता 32 साल की हैं वहीं नागा चैतन्य 37 साल के हैं। वहीं पहली पत्नी की बात करें तो नागा ने 2017 में सामंथा से शादी की थी। हालांकि 2021 में आपसी सहमति से इनका तलाक हो गया।
यह भी पढ़ें: Naga Chaitanya की सगाई के एक हफ्ते बाद सामंथा ने शेयर की खास फोटो, हुडी पर लिखे मैसेज ने खींचा लोगों का ध्यान