यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
शादी के बाद Naga Chaitanya ने Sobhita Dhulipala संग नंगे पांव किए श्रीशैलम मंदिर के दर्शन, वीडियो आया सामने
नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) ने लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड शोभिता धुलिपाला (Sobhita Dhulipala) के साथ शादी कर ली है। शादी के दो दिन बाद शोभिता और चैतन्य पह ...और पढ़ें

HighLights
- 4 दिसंबर को हुई थी नागा चैतन्य की शादी
- सालों से शोभिता को डेट कर रहे थे चैतन्य
- नागार्जुन के साथ मंदिर गए चैतन्य-शोभिता
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साउथ सिनेमा में इन दिनों नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) और शोभिता धुलिपाला (Sobhita Dhulipala) की शादी का शोर है। कपल ने सालों एक-दूसरे को गुपचुप तरीके से डेट करने के बाद प्राइवेट सेरेमनी में शादी रचा ली है। शादी के बाद नए-नवेले दूल्हा-दुल्हन को पहली बार स्पॉट किया गया है।
नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला ने 4 दिसंबर को हैदराबाद में एक प्राइवेट सेरेमनी में पारंपरिक रीति-रिवाज से शादी रचाई। एक हफ्ते पहले से ही शोभिता की शादी की रस्में शुरू हो गई थीं। कपल ने बिना किसी शोर-शराबे के पहले सगाई की और फिर गुपचुप तरीके से शादी के बंधन में बंध गए। यादगार तस्वीरों के बीच अब कपल को गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड नहीं बल्कि पति और पत्नी के रूप में पहली बार स्पॉट किया गया है।
पहली बार स्पॉट हुए शोभिता-चैतन्य
दरअसल, शुक्रवार को नए-नवेले दूल्हा-दुल्हन नागा चैतन्य अपनी दूसरी पत्नी शोभिता धुलिपाला के साथ श्रीशैलम श्री भ्रमरम्बा मल्लिकार्जुन स्वामी वरला देवस्थानम (Srisailam Sri bhramaramba Mallikarjuna swamy varla devasthanam) के दर्शन करने गए। इस दौरान न्यूली मैरिड कपल के साथ चैतन्य के पिता नागार्जुन (Nagarjuna) भी मौजूद रहे। एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें तीनों मंदिर की ओर जाते हुए नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Naga Chaitanya Sobhita Wedding: नागार्जुन ने दिखाईं बेटे की शादी की नई फोटोज, हल्दी में सने दिखे दूल्हा-दुल्हन
खिलखिलाती दिखीं शोभिता
वीडियो में नागा चैतन्य अपनी पत्नी शोभिता धुलिपाला और पिता नागार्जुन के साथ नजर आ रहे हैं। चैतन्य ने व्हाइट शर्ट के साथ धोती और अंगोछा ओढ़ रखा है, जबकि नई-नवेली दुल्हन शोभिता गुलाबी और पीली कांजीवरम साड़ी में खिलखिलाती हुई बहुत खूबसूरत लग रही हैं। पीच कलर के कुर्ता और जींस में नागार्जुन भी हैंडसम लग रहे हैं। तीनों नंगे पांव मंदिर की ओर जा रहे हैं।
खबरें और भी
नागा चैतन्य की है दूसरी शादी
शोभिता धुलिपाला के साथ शादी से पहले नागा चैतन्य ने सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) के साथ पहली शादी की थी। दोनों ने 2017 में दो रीति-रिवाज क्रिश्चियन और साउथ इंडियन स्टाइल में शादी की थी और एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी होस्ट की थी। हालांकि, ये शादी मात्र 4 साल ही चल पाई। 2021 में ये पावर कपल अलग हो गया।
Naga Chaitanya with second wife Sobhita Dhulipala- Instagram
सामंथा से अलग होने के कुछ समय बाद से नागा चैतन्य का नाम शोभिता से जोड़ा जा रहा था। हालांकि, दोनों ने हमेशा अपने रिश्ते पर चुप्पी साधे रखी। इसी साल अगस्त में सगाई कर उन्होंने अपने रिश्ते को कन्फर्म किया और अब नागा चैतन्य शोभिता के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं।