Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ए.आर. रहमान और हंस जिमर का संगीत, कुमार विश्वास के बोल; त्रेता युग की अलौकिक अनुभूति कराएगा Ramayana का ये गीत

    Updated: Tue, 21 Jul 2026 12:51 PM (IST)

    नमित मल्होत्रा और नितेश तिवारी की फिल्म रामायण (Ramayana Movie) का ट्रेलर ऑफिशियली रिलीज होने वाला है, लेकिन फिल्म के एक गीत (Namit Malhotra's Ramayan ...और पढ़ें

    रामायण के इस अलौकिक गीत का अर्थ क्या आप जानते हैं?

    रामायण के इस अलौकिक गीत का अर्थ क्या आप जानते हैं?

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के इतिहास को बदलने के लिए पहली बार एक ऐसी फिल्म बनने जा रही है, जिसकी चर्चा बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक हो रही है और फिल्म का नाम है रामायण। वही रामायण जिसे नमित मल्होत्रा बना रहे हैं और इसके निर्देशन की कमान नितेश तिवारी ने संभाली है।

    रामायण ने जीता सबका दिल

    फिल्म का ट्रेलर (Ramayana Trailer) दिल्ली में हुए एक समारोह में कुछ खास लोगों को दिखाया जा चुका है, जो यकीनन 24 जुलाई को रिलीज के बाद हर किसी का दिल जीत लेगा। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), सई पल्लवी (Sai Pallavi), यश (yash), सनी देओल (Sunny Deol), अरुण गोविल, रकुल प्रीत सिंह और लारा दत्ता समेत कई स्टार्स इसमें नजर आएंगे।

    ramayanaa

    फिल्म के इस ट्रेलर की झलक का जिक्र तो इस वक्त हर कोई कर रहा है, लेकिन आज हम आपको इस फिल्म के उस गाने के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके रोंगटे खड़े कर देगा। यह गाना यूट्यूब पर रिलीज किया जा चुका है और गाना सुनने में लार्जर देन लाइफ लग रहा है।

    आपके रोंगटे खड़े कर देगा रामायण का गीत

    जहां एक तरफ फिल्म के विजुअल्स और स्टारकास्ट की चर्चा हर कोई करने में लगा है तो वहीं दूसरी तरफ इस फिल्म का संगीत दर्शकों की दिलों में अलग ही चिंगारी पैदा कर रहा है। रामायण (Ramayana Introduction Track) के टाइटल ट्रैक को आज या कल नहीं बल्कि एक साल पहले ही रिलीज किया जा चुका है।

    खबरें और भी

    यूट्यूब पर मौजूद इस इंट्रोडक्शन गाने को करीब 27 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस इंट्रोडक्शन का संगीत हॉलीवुड दिग्गज हंस जिमर (Hans Zimmer) और ए.आर. रहमान (A.R. Rahman) ने मिलकर तैयार किया है। वहीं गाने में सुनाई दिया कोरस आपके रोंगटे खड़े करने के लिए काफी है।

    क्या है रामायण के इस गीत का मतलब?

    वहीं इस गाने (Ramayana Songs) की असली आत्मा इसके बोल यानि लिरिक्स हैं, जिन्हें देश के सुप्रसिद्ध कवि डॉ. कुमार विश्वास (Kumar Vishwas) ने अपनी जादुई कलम से पिरोया है। इस इंट्रोडक्शन म्यूजिक के लिरिक्स इतने कमाल हैं, जो आपने में श्रद्धा का सैलाब ले आते हैं। गाने के बोल कुछ इस प्रकार हैं।

    "धरती है, अंबर है
    हर ओर दिगंबर है
    वो ब्रह्मकमल भी है
    विष्णु है, शंकर है
    धैर्य धनी है, महागुणी है
    विश्व विजय है राम...
    जय सिया राम"

    इन पक्तियों में भगवान राम के शांत, संयमित, सर्वव्यापी और अनंत स्वरूप के साथ साथ उनके अलग-अलग रूपों जैसे ब्रह्मा, विष्णु और महेश का जिस अलौकिक ढंग से वर्णन किया गया है, वह किसी भी संगीत प्रेमी को भावविभोर करने के लिए काफी है। यही वजह है कि इस गीत के ये शब्द इसे बाकियों से अलग बनाते हैं।

    kumar s

    जब भी आप रामायण (Ramayana Title Track) के इस इंट्रोडक्शन/टाइटल ट्रैक को सुनते हैं तो आपको हॉलीवुड वाला वही जादू नजर आएगा, जो हमें अक्सर उन फिल्मों में दिखता है। ये शायद ए.आर. रहमान और हॉलीवुड के मशहूर संगीतकार हंस जिमर का कमाल ही है, जो इसे अलग बना है।

    Namit malhotra

    भारतीय सिनेमा में रामायण पर पहले भी कई प्रोजेक्ट्स बने हैं, लेकिन नमित मल्होत्रा (Namit Malhotra) की फिल्म में वीएफएक्स विजन, कहानी, संगीत और नितेश तिवारी की संवेदनशील निर्देशन शैली इसे 'ग्लोबल सिनेमा' के स्तर पर ले जाती है। फिल्म  इसी साल दीवाली के मौके पर रिलीज होगी। वहीं फिल्म का अगला पार्ट 2027 में रिलीज किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- 4000 करोड़ की Ramayana में कौन निभा रहा किसका किरदार? 'पंचायत' के 'प्रह्लाद चाचा' भी हैं फिल्म का अहम हिस्सा

    यह भी पढ़ें- आ गया Ramayana के ट्रेलर का पहला रिव्यू, रणबीर कपूर का 'राम' और यश का 'रावण' रूप अद्भुत