Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    76 साल के Nana Patekar ने गमछा डालकर जिम में की मेहनत, 'उदय भाई' की एनर्जी देख दंग हुए लोग

    Updated: Thu, 30 Apr 2026 11:59 AM (IST)

    वेटरन एक्टर नाना पाटेकर का सोशल मीडिया पर एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसमें वह जिम में वर्कआउट करते नजर आ रहे हैं। ...और पढ़ें

    एक्टर नाना पाटेकर (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    एक्टर नाना पाटेकर (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. नाना पाटेकर ने जिम में बहाया पसीना

    2. जिम में हार्ड वर्कआउट करते दिखे एक्टर

    3. सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के दमदार अभिनेता के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें नाना पाटेकर का नाम जरूर शामिल है। एक्टिंग के अलावा नाना अपनी कमाल की फिटनेस और एनर्जी के लिए काफी जाने जाते हैं। मौजूदा समय में नाना पाटेकर का एक लेटेस्ट वीडियो इंटरनेट पर सामने आया है।

    जिसमें 76 साल के अभिनेता जिम में कड़ी मेहनत करते हुए नजर आ रहे हैं। गले में गमछा डालकर जिस तरह से नाना पाटेकर कसरत कर रहे हैं, उसे देख फैंस हैरान हो रहे हैं और इतनी उम्र में सेहत के लिए लगन देखकर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। आइए एक नजर नाना के इस वीडियो पर डालते हैं।

    सुपरफिट हैं नाना पाटेकर 

    जिम वर्कआउट को लेकर नाना पाटेकर का नाम पहले भी कई बार सुर्खियां बटोर चुका है, जो ये बताने के लिए काफी है कि वह अपनी फिटनेस को लेकर काफी सीरियस रहते हैं। उनका लेटेस्ट वीडियो भी इस तरफ साफ-साफ इशारा करता है।

    यह भी पढ़ें- नाना पाटेकर को बनाना चाहते थे 'खलनायक'....अनिल कपूर हड़पना चाहते थे रोल, कैसे Sanjay Dutt बने 'बल्लू' गैंगस्टर?

    nanapatekar

    दरअसल फिल्म निर्माता और फोटोग्राफर अतुल कासवेकर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर नाना साहब का एक वीडियो शेयर किया है,  जिसमें एक्टर जिम में पसीना बहाते हुए नजर आ रहे हैं। 76 साल की उम्र में नाना पाटेकर ने 15 बार डिप्स लगाई हैं, जिसे देखकर तमाम नए फिटनेस फ्रीक उन्हें प्रेरणा ले सकें।

    खबरें और भी

    क्योंकि बार डिप्स एक ऐसी एक्सरसाइज है, जिसे सही फॉर्म में करना बड़ी ही कठिन होता है। लेकिन जिस तरह से नाना पाटेकर इसे परफॉर्म कर रहे हैं, वह देखना वाकई काबिल-ए-तारीफ है।

    आलम ये है कि सोशल मीडिया पर नाना पाटेकर का ये वर्कआउट जमकर वायरल हो रहा है और फैंस उनके इस वीडियो पर जमकर लाइक और कमेंट भी कर रहे हैं। साथ ही नाना की एनर्जी और डेडिकेशन देख उन्हें सैल्यूट भी कर रहे हैं। 

    इस प्रोजेक्ट में नजर आएंगे नाना पाटेकर

    इस साल नाना पाटेकर शाहिद कपूर स्टारर फिल्म ओ रोमियो और वेब सीरीज संकल्प में नजर आए हैं। कमाल की बात ये है कि उनके ये दोनों प्रोजेक्ट सफल साबित हुए हैं। गौर करें उनके आने वाले प्रोजेक्ट की तरफ तो वह वेब सीरीज संकल्प का सीजन 2 है, जिसे आने वाले समय में ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन एमएक्स प्लेयर पर रिलीज किया जाएगा। 

    यह भी पढ़ें- 'दोबारा ऐसा किया तो मारूंगा', जब Nana Patekar ने पंकज त्रिपाठी को लगाई थी फटकार, देखकर निराश हुए थे एक्टर