यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Napoleon Trailer: पर्दे पर पहुंचा नेपोलियन बोनापार्ट, रिडली स्कॉट ने 'जोकर' को बनाया 'एम्परर ऑफ द फ्रेंच'
Napoleon Trailer नेपोलियन बोनापार्ट फ्रांसीसी क्रांति के हीरो थे। इतिहास में नेपोलियन को जहां एक लेफ्टिनेंट से फ्रेंच का शासक ...और पढ़ें

HighLights
- फ्रांसीसी कमांडर नेपोलियन बोनापार्ट पर पहले भी बनी हैं फिल्में
- योकिन फीनिक्स को जोकर फिल्म के लिए मिला था ऑस्कर
- निर्देशक रिडली स्कॉट ग्लैडिएटर के लिए हैं मशहूर
नई दिल्ली, जेएनएन। हिस्ट्री की किताबों में फ्रांस के शासक 'नेपोलियन बोनापार्ट' के बारे में आपने खूब पढ़ा होगा। मोटिवेशनल स्पीचों में भी अक्सर नेपोलियन का नाम लिया जाता है, लेकिन अब 'नेपोलियन' का किरदार बड़े पर्दे पर देखने का मौका मिलेगा।
जाने-माने निर्देशक रिडली स्कॉट ने इस ऐतिहासिक किरदार को सिल्वर स्क्रीन पर उतारा है, जिसका ट्रेलर जारी कर दिया गया है। नेपोलियन फिल्म में योकिन फीनिक्स टाइटल रोल में हैं, जिन्हें जोकर के लिए पहचाना जाता है। योकिन को जोकर के लिए बेस्ट एक्टर का एकेडमी अवॉर्ड प्रदान किया गया था। ट्रेलर में नेपोलियन के जीवन की विभिन्न घटनाओं को दिखाया गया है। योकिन के अभिनय की झलक ट्रेलर में साफ देखी जा सकती है।
इस किरदार में उनकी डायलॉग डिलीवरी और उनके हाव-भाव देखने लायक हैं। योकिन ने 'नेपोलियन' के किरदार को जीवंत बना दिया है। एक मामूली सैनिक से फ्रांस का शासक बनने का सफर किसी प्रेरणा से कम नहीं। साथ ही यह ट्रेलर नेपोलियन और जोसफिन के रिश्ते की सच्चाई को भी रेखांकित करता है।
सोनी पिक्चर्स और एप्पल टीवी प्लस की इस फिल्म में वैनेसा किर्बी नेपोलियन की पत्नी और बाद में महारानी जोसफिन की भूमिका में हैं। ‘नेपोलियन’ 22 नवंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। बाद में यह फिल्म एप्पल टीवी+ पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी।
कौन है नेपोलियन बोनापार्ट?
Impossible is a word to be found only in the dictionary of fools.
यह कहावत आपने अपने जीवन में कभी ना कभी जरूर सुनी होगी। दरअसल, यह फ्रांसीसी क्रांति के सबसे अहम शख्स नेपोलियन का स्टेटमेंट है, जो उनके करियर की उछाल को देखते हुए इतिहास में दर्ज हो गया। नेपोलियन ने फ्रांसीसी क्रांति के दौरान कई सफल अभियानों का नेतृत्व किया था।

नेपोलियन पढ़ाई पूरी करने के बाद फ्रांसीसी आर्मी में लेफ्टिनेंट के तौर पर करियर शुरू किया था। महज 24 साल की उम्र में नेपोलियन को ब्रिगेडियर जनरल बना दिया गया था। 1804 में सिर्फ 35 साल की उम्र में नेपोलियन 'एम्परर ऑफ द फ्रेंच' (Emperor of the French) बने।
कौन हैं नेपोलियन के निर्देशक हैं रिडली स्कॉट?

ब्रिटिश डायरेक्टर रिडली स्कॉट अपनी फिल्मों की बारीकियों के लिए जाने जाते हैं। स्कॉट को शुरू से ही साइंस फिक्शन में दिलचस्पी रही है। उनकी ये रुचि किताबों के जरिए शुरू हुई थी। हालांकि, वो सिर्फ साइंस फिक्शन नहीं, बल्कि क्राइम और हिस्टोरिकल ड्रामा पर मूवीज बनाना भी पसंद करते हैं।
रिडली अपनी फिल्मों में एक्शन पैक्ड सींस को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। उनकी पहली ही फिल्म द ड्युलिस्ट्स (The Duellists) ने ‘कान फिल्म फेस्टिवल’ में एंट्री लेकर ‘बेस्ट डेब्यू फिल्म’ का अवॉर्ड अपने नाम कर लिया था। रिडली स्कॉट की जो फिल्म उनके करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुई, वो थी ‘ग्लैडिएटर’। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता का परचम लहरा दिया था।
