Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    40 साल में इतना ज्यादा बदल चुकी हैं टेढ़ी चोटी वाली 'चंदा', 63 साल की एक्ट्रेस ने की हैं तीन शादियां

    Updated: Wed, 11 Mar 2026 09:57 PM (IST)

    कई ऐसे किरदार होते हैं, जो सीधा दिलों को छूते हैं। 40 साल पहले एक ऐसा ही किरदार निभाया था अभिनेत्री राधिका सरथकुमार ने। 40 साल पहले चंदा का किरदार निभ ...और पढ़ें

    नसीब अपना-अपना की चंदा का बदल चुका है इतना लुक/ फोटो- Instagram

    नसीब अपना-अपना की चंदा का बदल चुका है इतना लुक/ फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कुछ किरदार ऐसे होते हैं, जिन्हें एक बार बिग स्क्रीन पर देख लो, तो उन्हें दिमाग से निकालना नामुमकिन हो जाता है। जैसे 'मोगैम्बो', 'नंदू', 'तेजा'—ये कुछ ऐसे आइकॉनिक किरदार हैं, जो भले ही सिनेमा का दौर बदल जाए, लेकिन दिलों पर अपनी छाप छोड़ चुके हैं।

    ऐसा ही एक यादगार किरदार 40 साल पहले ऋषि कपूर के अपोजिट एक अभिनेत्री ने निभाया था। फिल्म थी 'नसीब अपना अपना' और कैरेक्टर था 'चंदा'। अमरीश पुरी की बहू 'चंदा' बनकर सभी का दिल जीतने वाली इस एक्ट्रेस का लुक अब पूरी तरह से बदल चुका है। किसी भी फैन के लिए इन्हें एक झलक में पहचान पाना नामुमकिन है।

    40 साल बाद ऐसी दिखती हैं प्यारी 'चंदा'

    साल 1986 में टेढ़ी चोटी और हमेशा जीभ बाहर रखने वाली 'चंदा' का किरदार किसी और ने नहीं, बल्कि अभिनेत्री राधिका सरथकुमार ने निभाया था, जो एक निर्माता भी हैं। फिल्म में फराह नाज से ज्यादा उनके (चंदा के) किरदार ने फैंस का दिल जीता था। उनके चेहरे की मासूमियत से लेकर एक्ट्रेस के दमदार डायलॉग्स तक ने ऑडियंस को खूब हंसाया था।

    यह भी पढ़ें- अमिताभ-ऋषि की वो हीरोइन, अब साउथ में ला रही है 'सुनामी', 63 साल की उम्र में बॉक्स ऑफिस पर कर रहीं राज

    सबकी फेवरेट चंदा उर्फ राधिका सरथकुमार अब 63 साल की हो चुकी हैं और लगातार फिल्मों में एक्टिव हैं। कई हिंदी फिल्मों में काम कर चुकीं राधिका मुख्य रूप से तमिल और तेलुगु फिल्मों में काम करती हैं। 'नेशनल फिल्म अवॉर्ड' और 'नंदी अवॉर्ड' जीतने वाली राधिका इस उम्र में भी बेहद खूबसूरत नजर आती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस अपनी फिल्म 'थाई किझावी' को लेकर चर्चा में आईं, जिसमें उनके अलग अंदाज ने सभी का दिल जीत लिया।

    खबरें और भी

    naseeb apna apna chanda  (2)

    राधिका सरथकुमार ने असल जिंदगी में की तीन शादियां

    'नसीब अपना अपना' की तरह ही असल जिंदगी में भी सबकी प्यारी 'चंदा' को अपना प्यार पाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा। राधिका सरथकुमार ने पहली शादी 1985 में अभिनेता प्रताप पोथेन से की थी, लेकिन 1986 में उनका तलाक हो गया। इसके बाद उन्होंने दूसरी शादी ब्रिटिश नागरिक रिचर्ड हार्डी से की, जो टूट गई और फिर 2001 में उन्होंने एक्टर सरथकुमार से तीसरी शादी की। उन दोनों ने साथ में फिल्म 'नामां अन्नाची' और 'सूर्यवंशम' में साथ।

    radhika sarathkumar

    राधिका सरथकुमार की एक बेटी और एक बेटा हैं। इन दिनों अभिनेत्री अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'थाई किझावी' में नजर आई थीं। जिसमें एक्ट्रेस के लुक ने सोशल मीडिया पर खूब तहलका मचाया। 

    यह भी पढ़ें: 63 साल की एक्ट्रेस ने हिला डाला Box Office, 10 दिन में फिल्म ने कर डाली छप्पर फाड़ कमाई