यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Dilip Kumar की सास थीं सिनेमा की पहली सुपरस्टार, खूबसूरती ऐसी कि लोग बुलाते थे 'ब्यूटी क्वीन' और 'परी'
दिलीप कुमार और उनकी पत्नी सायरा बानो सिनेमा के बड़े स्टार रहे। मगर क्या आपको पता है कि दिलीप की सास भी कम बड़ी स्टार नहीं थीं। उन्होंने सालों तक सिनेम ...और पढ़ें

HighLights
- 30 दशक तक अदाकारा ने सिनेमा पर किया राज
- हिंदी सिनेमा की पहली सुपरस्टार कहलाईं एक्ट्रेस
- दिलीप कुमार की सास को कहा जाता था ब्यूटी क्वीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 30 दशक का दौर था, हिंदी सिनेमा में एक से बढ़कर एक अदाकाराएं अपनी पहचान बनाने के लिए की रेस में थीं। देविका रानी और सबिता देवी जैसी हीरोइनें इंडस्ट्री में अपने पैर जमा रही थीं, तभी एक अदाकारा ने एंट्री मारी और अपनी खूबसूरती से हर किसी का दिल जीत लिया।
जब भी बी-टाउन की सबसे सुंदर अभिनेत्रियों का नाम लिया जाता है तो पुराने दौर की मीना कुमार या मधुबाला का जिक्र होता है। मगर 30 दशक के दौर में एक अभिनेत्री आई थीं जो इतनी खूबसूरत थीं कि लोग उन्हें ब्यूटी क्वीन या परी कहकर बुलाते थे। यह अदाकारा कोई और नहीं बल्कि सायरा बानो (Saira Banu) की मां और दिलीप कुमार (Dilip Kumar) की सास नसीम बानो थीं।
दिलीप कुमार की सास थीं सिनेमा की स्टार
नसीम बानो का असली नाम रोशन आरा बेगम था। वह पुरानी दिल्ली में जन्मीं थीं। विकिपीडिया के मुताबिक, उनकी मं शमशद बेगम जानी-मानी सिंगर और तवायफ थीं। 1916 में जन्मीं नसीम बचपन से ही एक्ट्रेस बनने का ख्वाब देखती थीं। उन्होंने अपने सपनों की उड़ान साल 1935 में फिल्म खून का खून (हैमलेट) से भरी। यह उनकी पहली फिल्म थी।
यह भी पढ़ें- सायरा बानो के परिवार के कहने पर Dilip Kumar ने उनके साथ काम करने से किया था मना, 4 फिल्मों से कर दिया था रिजेक्ट
Photo Credit - Instagram
नसीम बानो की फेमस फिल्में
नसीम बानो ने खान बहादुर, तलाक, मीठा जहर जैसी तमाम फिल्में कीं, लेकिन उन्हें असली पहचान नूर जहां के रूप में फिल्म पुकार से मिली। इस फिल्म ने उनका स्टारडम इतना बढ़ा दिया कि वह उस वक्त की हाइएस्ट पेड एक्ट्रेसेस में शुमार हो गईं। उन्होंने मैं हारी, जीवन सपना, दूर चलें, अनोखी अदा और शीश महल जैसी तमाम फिल्मों में काम किया। उनकी आखिरी फिल्म 1966 में आई Chaddian Di Doli थी। द गार्जियन के मुताबिक, नसीम सिनेमा की पहली सुपरस्टार थीं।
खबरें और भी
Photo Credit - Instagram
कहा जाता है कि नसीम बानो की मां चाहती थीं कि वह पढ-लिखकर डॉक्टर बनें। उनकी मां उनके अभिनय करियर के सख्त खिलाफ थीं। तब नसीम ने अपनी मां को मनाने के लिए भूख हड़ताल तक किया था। नसीम के बाद उनकी बेटी सायरा बानो ने फिल्मी दुनिया में कदम रखा और छा गईं। कहा जाता है कि नसीम ने भी अपनी बेटी को फिल्मों में आने से रोका था, क्योंकि लोग दोनों की तुलना करते। मगर बेटी की जिद्द के आगे उन्हें झुकना पड़ा था।