Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    हार्दिक पांड्या से अलग होने के बाद Natasa Stankovic ने सर्बिया में की शॉपिंग, बेटे संग ऐसे बिता रहीं जिंदगी

    Updated: Mon, 22 Jul 2024 02:52 PM (GMT+05:30)

    नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या ने पिछले हफ्ते अपने अलग होने की घोषणा की थी। महीनों से उनके अलग होने की खबरें चल रही थीं। हार्दिक का घर छोड़कर नता ...और पढ़ें

    हार्दिक से अलग होने के बाद सर्बिया में ऐसे दिन बिता रहीं नताशा। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    हार्दिक से अलग होने के बाद सर्बिया में ऐसे दिन बिता रहीं नताशा। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. चार साल बाद अलग हुए हार्दिक और नताशा
    2. बेटे संग सर्बिया चली गई हैं नताशा स्टेनकोविक
    3. बिग बॉस में आ चुकी हैं नताशा स्टेनकोविक

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जानी-मानी मॉडल और बॉलीवुड एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक (Natasa Stankovic) ने अपने काम से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोरी हैं। पहले वह अली गोनी संग डेटिंग को लेकर लाइमलाइट में आई थीं और अब वह हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) से अलग होने को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं।

    नताशा स्टेनकोविक ने साल 2020 में इंडियन क्रिकेटर हार्दिक पांड्या से शादी की थी और कुछ महीनों बाद एक बेटे की मां बनी थीं। 2023 में दोनों ने क्रिश्चियन और हिंदू रीति-रिवाज से धूमधाम से शादी की थी। चार साल तक हैप्पी मैरिड लाइफ एन्जॉय करने के बाद नताशा, हार्दिक से अलग हो गई हैं। पिछले हफ्ते ही उन्होंने अपने अलग होने का एलान कर सभी को दंग कर दिया था।

    बेटे के साथ सर्बिया में हैं नताशा

    हार्दिक पांड्या से अलग होने के एलान से ठीक एक दिन पहले ही नताशा अपने बेटे अगस्त्य के साथ सर्बिया चली गई थीं। वह सर्बिया में अपने बेटे के साथ क्वालिटी टाइम बिताती हुई नजर आईं। इंस्टाग्राम स्टोरी पर नताशा ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने बेटे के छोटे से स्कूटर पर बैठकर उसे चलाती हुई नजर आ रहे हैं। पीछे उनका लाडला भी दौड़ रहा था।

    यह भी पढ़ें- 'अजीब सा आदमी...' जब Natasa Stankovic पहली बार हार्दिक पांड्या को इस हुलिये में देख रह गई थीं दंग

    Natasa

    नताशा स्टेनकोविक ने की शॉपिंग

    नताशा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शॉपिंग से एक फोटो-वीडियो भी शेयर किया है। एक तस्वीर में अगस्त्य हाथ में खिलौना लिये हुए हैं। वहीं, एक वीडियो में ब्लैक ड्रेस पहने नताशा अपने लाडले के साथ शॉपिंग करती हुई नजर आ रही हैं। एक जगह उनका बेटा घोड़े और बाकी जानवरों के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। 

    खबरें और भी

    Natasa Stankovic In Sarbia

    नताशा स्टेनकोविक के करियर की बात करें तो वह बादशाह के म्यूजिक वीडियो 'डीजे वाले बाबू' से पॉपुलर हुई थीं। उन्होंने अजय देवगन स्टारर फिल्म 'सत्याग्रह' में आइटम नंबर भी किया था। वह 'फुकरे रिटर्न्स' में आइटम नंबर और 'जीरो' में कैमियो भी कर चुकी हैं।

    यह भी पढ़ें- 'भाई अच्छा डिजर्व...' Hardik और Natasa ने खत्म किया 4 साल का रिलेशनशिप, सेपरेशन की खबरों के बाद ट्रोल हुईं मॉडल