Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    प्यार में Natasa Stankovic को हार्दिक पांड्या ने दिया था धोखा, तलाक के पोस्ट हैं पक्का सबूत?

    Updated: Fri, 16 Aug 2024 12:52 PM (IST)

    एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक (Natasa Stankovic) ने करीब एक महीने पहले अपने पति और भारतीय क्रिकेट हार्दिक पांड्या ( Hardik Pandya) संग तलाक का एलान किया थ ...और पढ़ें

    जैस्मिन वालिया नताशा स्टेनकोविक हार्दिक पांड्या (Photo Credit-X)
    जैस्मिन वालिया नताशा स्टेनकोविक हार्दिक पांड्या (Photo Credit-X)

    HighLights

    1. क्या हार्दिक पांड्या ने नताशा को किया चीट
    2. नताशा सोशल मीडिया पर लाइक किए चीट पोस्ट
    3. जैस्मिन वालिया संग जुड़ा हार्दिक पांड्या का नाम

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नताशा स्टेनकोविक (Natasa Stankovic)और हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के रिश्ते की शुरुआत जिस शानदार तरीके से हुई, उसके विपरीत इनकी शादी का अंत उतना ही बुरा हुआ। बीते 18 जुलाई को दोनों ने मिलकर सोशल मीडिया पर अपने तलाक की घोषणा की थी। इसके बाद कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे कि ऐसी क्या वजह रही जो शादी के 4 साल के अंदर रिश्ता टूट गया। 

    हाल ही में ब्रिटिश गायिका और भारतीय मूल की टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन वालिया (Jasmin Walia) संग हार्दिक का नाम जुड़ा है। जो प्यार में धोखे की तरफ इशारा कर रहा है। सिर्फ इतना ही नहीं नताशा स्टेनकोविक ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे पोस्ट लाइक किए हैं, इस मामले को तूल पकड़ा रहे हैं। 

    क्या सच में हार्दिक पांड्या ने नताशा को किया चीट

    तलाक के बाद जहां हार्दिक पांड्या जैस्मिन वालिया संग डेटिंग की खबरों को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं। वहीं दूसरी तरफ नताशा बेटे अगस्त्य संग अपने देश सर्बिया लौट गईं हैं। तलाक के बाद से सोशल मीडिया पर नताशा काफी एक्टिव रही हैं और इस दौरान उन्होंने लव और रिलेशनशिप चीट के पोस्ट को लाइक किया है। 

    ये भी पढ़ें- कौन हैं Jasmin Walia, जिन्हें Natasa Stankovic से अलग होने के बाद डेट कर रहे हैं हार्दिक पांड्या?

    View this post on Instagram

    A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

    इस मामले को लेकर इंस्टेंट बॉलीवुड की तरफ से एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया गया है, जिनमें वो पोस्ट शामिल हैं, जिन्हें नताशा स्टेनकोविक ने लाइक किया है। नताशा के इस रिएक्शंस से ये दावा किया जा रहा है कि हार्दिक ने सच में उन्हें धोखा दिया है। हालांकि इस मामले की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती है। 

    खबरें और भी

    हार्दिक को मिला नया प्यार

    कुछ दिन पहले ही हार्दिक पांड्या और जैस्मिन वालिया की लेटेस्ट तस्वीरें इंटरनेट पर सामने आईंं। हालांकि, इन फोटो में ये दोनों एक साथ तो नहीं दिखाई दिए, लेकिन गौर करने वाली बात ये थी कि जिस लोकेशन की इनकी ये तस्वीरें थीं, वो एक ही थी। इसके बाद हार्दिक और जैस्मिन की डेटिंग की खबरें भी तेज हो गईं। 

    ये भी पढ़ें- Hardik Pandya को मिला नया प्यार! नताशा से अलग होने के बाद किसे डेट कर रहे क्रिकेटर?