Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    जब हम मुश्किल दौर से...नताशा स्टेनकोविक शेयर किया वीडियो, फिर उड़ी तलाक की अफवाह

    Updated: Thu, 04 Jul 2024 08:56 AM (IST)

    हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक की पर्सनल लाइफ को लेकर इस समय सोशल मीडिया पर लगातार खबरें आ रही हैं। काफी समय से दोनों ने एक दूसरे के लिए कोई पोस् ...और पढ़ें

    नताशा स्टेनकोविक ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो
    नताशा स्टेनकोविक ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो

    HighLights

    1. उड़ चुकी है दोनों के अलग होने की अफवाह
    2. नताशा ने सोशल मीडिया पर नहीं दी बधाई
    3. नताशा ने इंस्टा स्टोरी में शेयर किया वीडियो

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्ट्रेस मॉडल नताशा स्टेनकोविक ने बुधवार को क्रिकेटर हार्दिक पंड्या के साथ अपनी शादी को लेकर चल रही अनबन की खबरों को एक बार फिर हवा दे दी है। नताशा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक वीडियो शेयर किया है जो इस ओर इशारा कर रहा है। बता दें कि टीम इंडिया की टी20 विश्व कप जीत के बाद भी नताशा ने हार्दिक के लिए कोई पोस्ट नहीं किया था जिसके बाद से उनकी काफी आलोचना हो रही है। इस मामले में नताशा और हार्दिक की तरफ से दोनों ही लोगों ने चुप्पी साध रखी है।

    कार में बाइबल लेकर गईं नताशा

    हालांकि नताशा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और समय-समय पर ऐसा कुछ पोस्ट करती रहती हैं जो ना चाहते हुए भी लोगों को ये सोचने पर मजबूर कर देती है। नताशा ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें वो कह रही हैं- 'मैं आज कुछ ऐसा पढ़कर सुपर एक्साइटेड हो गई जिसे आज मुझे सुनने की सबसे ज्यादा जरुरत थी। इस वजह से मैं अपने साथ कार में बाइबल लेकर आई हूं। मैं इसे आप सभी के लिए ये पढ़ना चाहती हूं।

    गॉड हमेशा आपके साथ है

    इसमें लिखा है - 'गॉड है जो तुम्हारे आगे चलता है और तुम्हारे साथ हमेशा रहेगा। वह तुम्हें कभी नहीं छोड़ेगा इसलिए आपको कभी डरना या निराश होना नहीं चाहिए। जब भी हम किसी खास परिस्थिति से गुजर रहे होते हैं तो हम अक्सर निराश और दुखी हो जाते हैं लेकिन ये भूलिए मत ईश्वर हमेशा आपके साथ है। वह इस बात से हैरान नहीं होता है कि आप अभी किस दौर से गुजर रहे हैं क्योंकि उसके पास पहले से ही प्लान होता है.'

    यह भी पढ़ें: Hardik Pandya की World Cup जीत पर नताशा स्टेनकोविक की चुप्पी ने मचाई खलबली, फिर उड़ी सेपरेशन की अफवाह

    फैंस ने की आलोचना

    इससे पहले भी जब नताशा ने टीम इंडिया की जीत पर हार्दिक के लिए कुछ पोस्ट नहीं किया था तो फैंस ने उनकी चुप्पी पर भी कई सारे सवाल खड़े किए थे। कई लोगों ने नताशा से कमेंट्स में पूछा था कि वह विश्व कप जीत पर चुप क्यों हैं? एक यूजर लिखा था, "हार्दिक ने विश्व कप जीता...सराहना वाली पोस्ट कहां है?" एक अन्य ने लिखा, "आपने विश्व कप से संबंधित कुछ भी पोस्ट क्यों नहीं किया?"

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Hardik Pandya संग तलाक की खबरों के बीच जेठानी के साथ पैपराजी को पोज देती नजर आईं नताशा स्तांकोविक