यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मुंबई आईं Natasa Stankovic, Hardik के बेटे अगस्त्य के साथ भाभी पंखुड़ी ने शेयर किया क्यूट वीडियो
नताशा स्टेनकोविक ने इसी साल जुलाई में इंडियन क्रिकेटर Hardik Pandya से अलग होने का एलान किया था। शादी के चार साल बाद कपल हमेशा के लिए अलग हो गया। बीच ...और पढ़ें

HighLights
- 2020 में हार्दिक और नताशा ने की थी शादी
- हार्दिक को छोड़ सर्बिया में रह रहीं नताशा
- बेटे अगस्त्य को लेकर मुंबई आईं नताशा
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। नताशा स्टेनकोविक (Natasa Stankovick) और हार्दिक पांड्या अलग हो चुके हैं। तलाक लेने के बाद नताशा अपने बेटे अगस्त्य के साथ सर्बिया चली गई थीं। 3 अगस्त को नताशा पहली बार बेटे अगस्त्य को लेकर मुंबई आईं। यहां आने के बाद नताशा ने सबसे पहले बेटे अगस्त्य को पापा हार्दिक के घर छोड़ा।
हार्दिक की भाभी ने शेयर किया वीडियो
हार्दिक की भाभी और उनके बड़े भाई की कुणाल पांड्या की पत्नी पंखुड़ी शर्मा ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक क्यूट वीडियो शेयर किया है जिसमें अगस्त्य अपने कजिन्स के साथ एंजॉय करते नजर आ रहे हैं। पंखुड़ी ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें वो बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिताती नजर आ रही हैं। वो 4 साल के अगस्त्य के लिए किताब पढ़ रही हैं और उनके बाकी कजिन्स भी इसे बड़े ध्यान से सुन रहे हैं।
यह भी पढ़ें: 'यह दूसरों का अपमान नहीं करता', Hardik Pandya से सेपरेशन के बाद Natasa Stankovic ने बताया प्यार का असली मतलब
नताशा ने लिया अलग होने का फैसला
बता दें कि हार्दिक से अलग होने के बाद अगस्त्य अपनी मां नताशा के साथ सर्बिया में रहते हैं। हार्दिक और नताशा ने मई 2020 में शादी के की थी। इसके बाद दोनों ने 14 फरवरी 2023 को हिन्दू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की थी। अब शादी के चार साल बाद दोनों की राहें जुदा हो गयी हैं।
.jpg)
नताशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "चार साल के बाद हार्दिक और मैंने अलग होने का निर्णय लिया है। उन्होंने एक संयुक्त बयान जारी किया और उल्लेख किया कि यह दोनों के लिए एक "कठिन निर्णय" था। उनमें से और उन्होंने कहा कि वे अपने बेटे अगस्त्य का सह-पालन करना जारी रखेंगे।
खबरें और भी
वहीं कुछ दिन पहले एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि नताशा, हार्दिक पांड्या के साथ तालमेल नहीं बिठा पा रही थीं जिसकी वजह से उन्होंने अलग होने का फैसला किया। टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, हार्दिक अपने आप में मस्त रहते हैं। उन्होंने हार्दिक को दिखावटी भी कहा था।