यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Aamir Khan को पीके बनाने वाले मेकअप आर्टिस्ट Vikram Gaikwad का निधन, अनुष्का शर्मा समेत सेलेब्स ने जताया शोक
Vikram Gaikwad Death नेशनल अवॉर्ड विनर विक्रम गायकवाड़ का 65 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता के निधन से फिल्म जगत में शोक की लहर है। आमिर खान (Aa ...और पढ़ें

HighLights
- विक्रम गायकवाड़ का शनिवार को निधन
- विक्रम बॉलीवुड के फेमस मेकअप आर्टिस्ट थे
- विक्रम नेशनल अवॉर्ड से हो चुके हैं सम्मानित
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्मी जगत से एक बुरी खबर सामने आ रही है। जाने-माने मेकअप आर्टिस्ट विक्रम गायकवाड़ (Vikram Gaikwad) अब इस दुनिया में नहीं रहे। 65 साल की उम्र में विक्रम का शनिवार को निधन हो गया। हालांकि, उनके निधन का कारण अभी तक सामने नहीं आया है।
नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके विक्रम गायकवाड़ का अंतिम संस्कार बीते दिन करीब 4.30 बजे के करीब मुंबई के शिवाजी पार्क में हुआ। बॉलीवुड फिल्मों में सितारों को अनोखा लुक देने के लिए मशहूर मेकअप आर्टिस्ट विक्रम के जाने से इंडस्ट्री को गहरा सदमा लगा है। आमिर खान, अनुष्का शर्मा समेत कई सितारों ने दादा के नाम से मशहूर विक्रम के निधन पर सोशल मीडिया पर शोक जताया है।
आमिर खान को बनाया पीके
आमिर खान ने अपने प्रोडक्शन हाउस के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर विक्रम को आखिरी विदाई दी है। उन्होंने कहा, "हम बहुत दुख के साथ महान मेकअप आर्टिस्ट विक्रम गायकवाड़ को अलविदा कह रहे हैं। मुझे उनके साथ दंगल, पीके और रंग दे बसंती जैसी फिल्मों में काम करने का सौभाग्य मिला। वह अपने हुनर के सच्चे उस्ताद थे और उनके काम ने कई अभिनेताओं को कभी भुलाए न जाने वाले किरदारों में बदल दिया जो हमेशा स्क्रीन पर जिंदा रहेंगे। मेरी और मेरी टीम की तरफ से परिवार के प्रति संवेदना। आप हमेशा याद आएंगे दादा।"
यह भी पढ़ें- भारत-पाक सीजफायर पर बोलकर पछताए Salman Khan, पोस्ट करते ही सोशल मीडिया पर मचा बवाल!
वरुण धवन ने दादा को बुलाया चमत्कारी
वरुण धवन भी बदलापुर मूवी में विक्रम गायकवाड़ के साथ काम कर चुके हैं। दादा के जाने का दर्द साझा करते हुए वरुण ने कहा, "मुझे बदलापुर में विक्रम गायकवाड़ के साथ काम करने का सौभाग्य मिला। उन्होंने मेरे लुक को हर डिटेल के साथ डिजाइन करने में मदद की थी। एक असली चमत्कारी जिन्होंने भारतीय सिनेमा को आगे बढ़ाया। धन्यवाद दादा। ओम शांति।"
खबरें और भी
अनुष्का-रणवीर ने दी विदाई
अनुष्का शर्मा ने भी विक्रम गायकवाड़ के निधन पर दुख जाहिर किया है। उन्होंने एक पोस्ट को रीशेयर करते हुए लिखा, "RIP दादा। ओम शांति।"
रणवीर सिंह ने भी ब्रोकन हार्ट, हाथ जोड़ने वाली इमोजी के साथ दादा के निधन पर दुख जाहिर किया है। वह रणवीर को मूवी 83 में कपिल देव का लुक दे चुके हैं। मृणाल ठाकुर ने भी विक्रम के निधन पर भावुक पोस्ट किया।