Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    National Sports Day 2022: 'लगान', 'चक दे इंडिया', '83' और जादूगर, घर बैठे OTT पर देखें यह स्पोर्ट ड्रामा फिल्में

    By Ruchi VajpayeeEdited By:
    Updated: Mon, 29 Aug 2022 01:20 PM (IST)

    National Sports Day 2022 पूरा देश आज मेजर ध्यानचंद की 117वीं जयंती मना रहा है। इस मौके को और भी खास बनाने के लिए हम आपके लिए स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्मों ...और पढ़ें

    National sports day 2022: Chak De India, lagaan, Dangal
    National sports day 2022: Chak De India, lagaan, Dangal

    नई दिल्ली, जेएनएन। National Sports Day 2022: भारत के महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की आज जयंती है। हर साल देश में 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। मेजर ध्यानचंद वो हस्ती थे जन्होंने भारत की 1928, 1932 और 1936 में तीन ओलंपिक स्वर्ण जीतने में मदद की थी। इस खास दिन को आप और भी स्पेशल बना सकते हैं ओटीटी पर यह स्पोर्ट्स बेस्ड फिल्में देखकर।

    'चेक दे इंडिया'

    भारत किसी भी खेल में बेहतर प्रदर्शन करे तो स्टेडियम पर एक गाना जरूर बजता है 'चक दे इंडिया'। 2007 में आई शाह रुख खान की यह फिल्म विश्व कप जीतने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम की कहानी है। इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक अंडरडॉग टीम स्वर्ण पदक विजेता बनती है। अमेजन प्राइम वीडियो पर यह फिल्म मौजूद है।

    'लगान'

    आशुतोष गोवारिकर की यह की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म साल 2001 में रिलीज हुई थी। फिल्म 1893 के दौर में सेट की गई, जब भोले भाले गांव वाले दोगुने लगान से बचने के लिए अंग्रेजों के खेल क्रिकेट में उन्हें ही मात देते के लिए कमर कस लेते हैं। फिल्म को ए. आर. रहमान के म्यूजिक ने और भी खूबसूरत बना दिया। आमिर खान की इस फिल्म को आप मैक्स प्लेयर पर फ्री में देख सकते हैं।  

    भाग मिल्खा भाग

    दिवंगत एथलीट मिल्खा सिंह के जीवन पर आधारित, भाग मिल्खा भाग का निर्देशन रंग दे बसंती फेम राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने किया था। 2013 की स्पोर्ट्स बायोग्राफिकल फिल्म में, फरहान अख्तर ने लीड रोल प्ले किया है। इसके अलावा फिल्म में दिव्या दत्ता, सोनम कपूर और योगराज सिंह ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर उपलब्ध है।

    खबरें और भी

    एम एस धोनी अनटोल्ड स्टोरी

    सुशांत सिंह राजपूत ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर आधारित एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी में अपने करियर का सबसे बेस्ट रोल प्ले किया। साल 2016 में आई इस फिल्म में डायरेक्टर नीरज पांडे ने धोनी के बचपन से लेकर श्रीलंका के खिलाफ 2011 के विश्व कप फाइनल में जीत तक का सफर दिखाया है। यह फिल्म भी डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आप आसानी से देख सकते हैं।

    83

    साल 1983 में भारत ने पहली बार एकदिवसीय विश्व कप जीत कर इतिहास रच दिया था। फिल्म में रणवीर सिंह ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव की भूमिका निभाई है। इसके अलावा फिल्म में ताहिर राज भसीन, साकिब सलीम, हार्डी संधू और एम्मी विर्क ने भी उस समय के क्रिकेटरों का किरदार निभाया, जिन्होंने 1983 में लॉर्ड्स में विश्व कप जीता था। इस फिल्म को आप अपने पूरे परिवार के साथ नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

    दंगल

    स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म की बात हो और दंगल का जिक्र ना आए ऐसा कैसे हो सकता है। साल 2016 में आई नितेश तिवारी की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 2000 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था। आमिर खान, फातिमा सना शेख, और सान्या मल्होत्रा ने रियल लाइफ के पहलवानों महावीर सिंह फोगट, गीता फोगट और बबीता कुमारी का रोल प्ले किया था। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।

    जादूगर

    जितेंद्र कुमार की यह फिल्म हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई। फिल्म की स्टोरी और खेल के साथ पर्दे पर इसका चित्रण काफी रोचक है। इस फिल्म को भी आप देख सकते हैं।