देवानंद की भतीजी को किया चीट...दूसरी पत्नी की मौत ने भेजा था जेल, Dharmendra का बड़ा कॉम्पटीटर था ये अभिनेता
70 के दशक में एक ऐसे एक्टर ने बॉलीवुड में कदम रखा था, जिसे अपनी पहली ही फिल्म से रेखा ...और पढ़ें

कभी लुक्स में धर्मेंद्र को टक्कर देता था ये अभिनेता/ फोटो- Instagram
HighLights
दूसरी पत्नी की आत्महत्या से हुआ था विवाद
रेखा के साथ पहली फिल्म से किया था कमाल
कभी धर्मेंद्र को टक्कर देता था ये दिग्गज अभिनेता
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा में कई ऐसे एक्टर्स ने काम किया, जिन्होंने अपनी पहली ही फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया। 70 से 90 के दशक में तो खास तौर पर अश्विनी भावे से लेकर कुमार गौरव, नीलम कोठारी, दीपक तिजोरी, राज किरण, जैसे कई सितारे आए, जिनके चेहरे तो दर्शकों को याद रह गए, लेकिन उनके नाम लोग भूल गए।
ऐसे ही एक हैंडसम हंक ने 70 के दशक में कदम रखा था। इस एक्टर की पहली ही फिल्म इतनी बड़ी हिट हुई कि उनकी तुलना दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन से होने लगी। रेखा के अपोजिट डेब्यू करने वाले इस अभिनेता को उस समय पर फिल्मी पर्दे पर जितनी सफलता मिली, पर्सनल लाइफ उतनी ही उलझी हुई रही। दो शादियां हुई, लेकिन दोनों ही असफल रही। दूसरी पत्नी ने तो एक्टर को जेल ही हवा तक खिला दी थी। कौन था ये एक्टर जिसे माना जाता था धर्मेंद्र और अमिताभ का सबसे बड़ा कॉम्पटीटर चलिए बताते हैं।
रेखा के अपोजिट पहली ही फिल्म हुई थी सुपरहिट
70 के दशक में धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन का टफ कम्पीटिशन माने जाने वाला ये एक्टर कोई और नहीं, बल्कि नवीन निश्चल है। 1946 में जन्मे नवीन निश्चल ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत फिल्म 'सावन भादो' से की थी, जिसमें उनके साथ रेखा, जयश्री तलपड़े मुख्य भूमिका में थीं। मोहन सहगल के निर्देशन में बनी पहली ही फिल्म 'सावन भादो' से उन्होंने इंडस्ट्री में अपने कदम मजबूत कर लिए थे।
यह भी पढ़ें- जब बॉलीवुड से मिली दुत्कार..तब Dharmendra ने Kapil Sharma के सिर पर रखा हाथ, बोले-दूसरी बार पिता खोया
इस मूवी के बाद उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ परवाना, गंगा तेरा पानी अमृत, बुड्ढा मिल गया, धर्मा और तुम्हारी कसम जैसी फिल्मों में काम किया।
नवीन निश्चल की दोनों शादी हुई असफल
बड़े पर्दे पर नवीन का करियर जहां रॉकेट की तरह ऊपर जा रहा था, तो वहीं उनकी निजी जिंदगी में विवादों ने उन्हें जेल तक पहुंचा दिया था। दरअसल, वेटरन एक्टर ने दो शादियां की। उनकी पहली शादी शेखर कपूर की बहन और देवानंद की भतीजी नीलू कपूर से हुई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो नीलू कपूर से शादी के बीच उनका अफेयर पद्मिनी कपिला से हो गया, जिसकी वजह से पहली पत्नी ने उन्हें तलाक दे दिया।
पहली पत्नी से तलाक के बाद उन्होंने दूसरी शादी गीतांजलि से की, लेकिन उनके साथ भी उनका रिश्ता ज्यादा नहीं चला। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, 22 अप्रैल 2006 में गीतांजली ने सुसाइड कर लिया। उन्होंने एक नोट छोड़ा था, जिसमें उन्होंने नवीन और उनके भाई को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया था। जिसके बाद 9 मई को नवीन को कस्टडी में लिया गया। हालांकि, कुछ समय बाद 10 हजार के हर्जाना के बाद नवीन को जमानत पर छोड़ दिया गया।
-1764165515192.jpg)
साल 2011 में हार्ट अटैक से हुआ निधन
साल 2011 में अभिनेता का मुंबई से पुणे जाते हुए 64 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया। उनकी 2 बेटियां नताशा और नोमिता हैं, जो उनकी पहली शादी से है।
नवीन निश्चल के बॉलीवुड के साथ-साथ टीवी की दुनिया में नभी खूब नाम कमाया था। वह देख भाई देख से आशीर्वाद, चूड़ियां, कहता है दिल जैसे कई शोज में नजर आए थे। उनकी आखिरी फिल्म 'ब्रेक के बाद' थी, जिसमें दीपिका और फरहान अख्तर मुख्य भूमिका में थे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।