विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Priyanka Chopra की वजह से राघव चड्ढा ने बदली पार्टी? नवजोत सिंह सिद्धू की वाइफ का बड़ा खुलासा

Published: Tue, 28 Apr 2026 05:19 PM (IST)

Raghav Chadha के बीजेपी जॉइन करने के पीछे कई लोग अपनी राय दे रहे हैं। इस बीच नवजोत कौर सिद्धू ...और पढ़ें

नवजोत कौर सिद्धू का बड़ा खुलासा

नवजोत कौर सिद्धू का बड़ा खुलासा

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Raghav Chadha के BJP में शामिल होने के पीछे असल में किसका हाथ है? हर कोई यही सोच रहा है कि उन्हें आम आदमी पार्टी छोड़ने के लिए किसने मनाया। इस सवाल को लेकर राजनीति से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक हलचल मची हुई है।

प्रियंका चोपड़ा की वजह से राघव ने जॉइन की बीजेपी

सोशल मीडिया पर अब एक नई वायरल हो रही है। वो ये है कि राघव को कहीं ना कहीं प्रियंका चोपड़ा ने बीजेपी जॉइन करने में मदद की है। लेकिन आखिर ये इतना वायरल क्यों हो रहा है। दरअसल इसके पीछे पंजाब के एक वरिष्ठ नेता का एक बड़ा खुलासा है जिसमें उन्होंने कहा कि प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की वजह से राघव ने बीजेपी जॉइन की है।

यह भी पढ़ें- Citadel 2 Trailer: 'एजेंट नादिया' बनकर खतरनाक मिशन पर लौटीं प्रियंका चोपड़ा, 'सिटाडेल 2' का धांसू ट्रेलर रिलीज

नवजोत कौर सिद्धू ने किया खुलासा?

पूर्व क्रिकेटर और राजनेत नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) की वाइफ नवजोत कौर सिद्धू (Navjot Kaur Sidhu) ने राघव चड्ढा के AAP छोड़कर BJP में शामिल होने के पीछे की पूरी कहानी का खुलासा किया है। वह पंजाब के कद्दावर राजनेता नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी और कांग्रेस की पूर्व विधायक हैं। अब उन्होंने सभी को बताया है कि राघव के इस बड़े राजनीतिक कदम के पीछे असल में कौन है?

priyanka (7)

नवजोत कौर सिद्धू ने हाल ही में एक इंटरव्यू में ये सभी राज खोले। उन्होंने दावा किया कि राघव, प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की वजह से BJP में शामिल हुए। उनके मुताबिक, प्रियंका को पता चला था कि राघव और AAP के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है और उन्हें ED की जांच का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए, प्रियंका ने अपनी बहन परिणीति (Parineeti) की खातिर राघव को बचाने के लिए दखल दिया।

priyanka (9)

प्रियंका से इंफ्लुएंस हुए राघव

नवजोत कौर ने आगे दावा किया कि परिणीति ने प्रियंका को AAP के साथ चल रही अनबन के बारे में बताया था और यह भी कहा था कि पार्टी राघव को निकालने वाली है। इसके बाद, प्रियंका ने कथित तौर पर अपने संपर्कों का इस्तेमाल करके BJP के शीर्ष नेताओं से बात की और पार्टी में राघव के प्रवेश की व्यवस्था की। हालांकि राघव, परिणीति और प्रियंका की तरफ से इस बारे में कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है।

इस समय, राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा भारतीय राजनीति में चर्चा का सबसे बड़ा विषय बने हुए हैं। बताया जा रहा है कि वह आम आदमी पार्टी के 7 सांसदों को अपने साथ लेकर BJP में शामिल हो गए हैं। अब, एक वरिष्ठ नेता ने इस पूरे मामले से पर्दा उठा दिया है।

priyanka (8)

राघव चड्ढा ने बताया ये कारण

राघव चड्ढा ने खुद AAP छोड़ने का एक बिल्कुल अलग कारण बताया। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से पार्टी उन्हें बोलने नहीं दे रही थी और उनसे कहा गया था कि वे सार्वजनिक मुद्दों पर चुप रहें। उन्होंने यह भी कहा कि AAP अब वह पार्टी नहीं रही जो एक आंदोलन से उभरी थी; यह अब भ्रष्टाचार में लिप्त कुछ चुनिंदा लोगों का समूह बन गई है।

यह भी पढ़ें- 'वाराणसी' के बाद Priyanka Chopra की लग गई लॉटरी, एक्ट्रेस के हाथ आई इतनी बड़ी बायोपिक!