Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Swara Bhasker: स्वरा भास्कर ने किया प्रेग्नेंसी का एलान, फिल्मों में अभिनय के साथ बेबाकी से बनायी पहचान

    By Priyanka JoshiEdited By: Priyanka Joshi
    Updated: Tue, 06 Jun 2023 02:30 PM (IST)

    Swara Bhasker Pregnancy स्वरा भास्कर सिर्फ अपने अभिनय के लिए नहीं जानी जातीं बल्कि अपने तेवरों के लिए भी खबरों में रहती हैं। खासकर ऐसे विषयों को लेकर ...और पढ़ें

    Swara Bhasker: Navy officer's daughter Swara did 19 films in 14 years, comment on hijab controversy created ruckus
    Swara Bhasker: Navy officer's daughter Swara did 19 films in 14 years, comment on hijab controversy created ruckus

    नई दिल्ली, जेएनएन। Swara Bhasker Life and Career: स्वरा भास्कर इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर तस्वीरों के साथ इस खुशखबरी को शेयर किया। स्वरा पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया में अपनी प्रेग्नेंसी के लिए चर्चा में हैं। हालांकि, अब एक्ट्रेस ने सभी चर्चाओं पर पुष्टि की मोहर लगा दी है। 

    स्वरा बॉलीवुड की बेबाक एक्ट्रेसेज में गिनी जाती हैं, जो पर्दे के अलावा वास्तविक जिंदगी में भी मुद्दों से जुड़ी रहती हैं और खुलकर अपनी बात रखती हैं। इंडियन नेवी ऑफिसर के घर जन्मी स्वरा वैसे तो अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं, लेकिन उनका नाम अक्सर विवादों में भी रहता है। स्वरा के निजी और प्रोफेशनल जीवन के ऐसे ही तमाम पहलू।

    कहां हुआ जन्म?

    स्वरा भास्कर का जन्म 9 अप्रैल 1988 को इंडियन नेवी ऑफिसर चित्रायु उदय भास्कर के घर हुआ था। उनकी मां इरा भास्कर दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सटी में सिनेमा स्टडीज की प्रोफेसर थीं। उनके पिता तमिलनाडु तो मां बिहार से थीं। वहीं, उनकी ननिहाल वाराणसी में थीं। स्वरा की परवरिश दिल्ली में ही हुई।

    कहां से हुई पढ़ाई?

    स्वरा की स्कूलिंग दिल्ली के सरदार पटेल विद्यालय से हुई है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से इंग्लिश लिटरेचर की पढ़ाई करने के दौरान स्वरा की क्लासमेट बॉलीवुड एक्ट्रेस मिनिषा लांबा थीं। स्नातक की पढ़ाई के बाद स्वरा ने जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी से साइकोलॉजी में मास्टर्स की डिग्री हासिल की।

    खबरें और भी

    थिएटर में किया काम

    पढ़ाई के दौरान स्वरा का मन एक्टिंग में ही लगता था। लिहाजा उन्होंने एन के शर्मा थिएटर ग्रुप ज्वाइन कर लिया। फिर पढ़ाई पूरी होते ही स्वरा ने दिल्ली से मुंबई का रुख किया।

    किस फिल्म से हुआ बॉलीवुड डेब्यू?

    स्वरा ने 2009 में आई फिल्म 'मोहनलाल कीप वॉकिंग' से बॉलीवुड में अभिनय की पारी शुरू की। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। इसके बाद उनके हाथ लगी ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय स्टारर फिल्म 'गुजारिश'। इस फिल्म में स्वरा ने सहयोगी किरदार निभाया था।

    किस फिल्म से मिली पहचान?

    स्वरा भास्कर को अब तक वो पहचान नहीं मिली थी, जिसकी तलाश में वो मुंबई आई थीं। 2011 में आई आनंद एल राय की फिल्म 'तनु वेड्स मनु' ने स्वरा की पहचान पुख्ता की। इस फिल्म में स्वरा ने कंगना रनोट की बेस्ट फ्रेंड का रोल प्ले किया था, जिसे क्रिटिक्स और दर्शकों ने खूब सराहा। इस फिल्म में स्वरा को उनके रोल के लिए फिल्मफेयर सहित कई अवॉर्ड्स फंक्शंस में नॉमिनेशन मिले।

    कितनी फिल्मों में किया काम?

    स्वरा ने अपने 14 सालों के फिल्मी करियर में 19 फिल्मों में काम किया है, जिनमें रांझणा, तनु वेड्स मनु, तनु वेड्स मनु रिटर्न, प्रेम रतन धन पायो में उनके काम को सराहा गया। ये वो फिल्में हैं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर भी काफी अच्छा कलेक्शन किया।

    किन टीवी शोज और वेब सीरीज में किया काम

    • स्वरा भास्कर ने छोटे पर्दे पर संविधान और रंगोली शोज को होस्ट किया।
    • हैलो मिनी, रसभरी, फ्लेश और भाग बिनी भाग में उन्होंने काम किया है।

    किन-किन कंट्रोवर्सी में रहा नाम

    अपने बेबाक बयानों के चलते स्वरा का नाम अक्सर विवादों में आ ही जाता है। इसके लिए वो ट्विटर पर ट्रोल भी होती हैं। राजनीतिक हो या सामाजिक मुद्दे, स्वरा कभी अपने विचारों को सोशल मीडिया पर शेयर करने से पीछे नहीं हटतीं। स्वरा के कुछ विवादित बयान-

    • पठान पर हो रहे विवाद पर एक्ट्रेस ने कहा था, 'मिलिए हमारे देश के सत्ताधारी राजनेताओं से...अभिनेत्रियों के कपड़ों को देखने से फुरसत मिलती तो क्या पता कुछ काम भी कर लेते?'
    • एक्ट्रेस ने फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर विवाद पर कहा था- 'अगर आप चाहते हैं कि लोग आपको सफलता के लिए आपकी मेहनत को बधाई दे तो पहले बीते 5 साल में उनके सिर पर बैठकर गंदगी मत फैलाइए'।
    • एक बार स्वरा हिजाब विवाद में भी कूद पड़ी थीं। सोशल मीडिया पर उन्होंने लिखा था, 'महाभारत में द्रौपदी के जबरन कपड़े उतारे गए थे और सभा में बैठे जिम्मेदार, शक्तिशाली, कानून बनाने वाले देखते रहे… ऐसे ही आज याद आया'।
    • स्वरा एक बार पाकिस्तान की तारीफ करने पर भी ट्रोल हो गई थीं, जिसका एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें उन्होंने पाकिस्तान को दुनिया का सबसे खूबसूरत देश बताया था।
    • इसी तरह फिल्म 'पद्मावत' के जौहर वाले सीन पर एक्ट्रेस ने ओपन लेटर लिखकर आपत्ति जताई थी। स्वरा ने कहा था, 'क्या औरतों की एक चीज पर ही पुरुषों की नजर रहती है, क्या दुष्कर्म के बाद किसी महिला को जिंदगी जीने का अधिकार नहीं है, क्या महिलाओं के पास मृत्यु के अलावा और कोई विकल्प नहीं है?'
    • 2018 में भी इंडियन आर्मी पर किया गया एक्ट्रेस का ट्वीट विवाद का विषय बन गया था। एक्ट्रेस को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था।

    स्वरा ने फहाद से कब की शादी?

    स्वरा ने 17 जनवरी को सोशल मीडिया के जरिए समाजवादी पार्टी के यूथ लीडर फहद अहमद के साथ स्पेशल मैरेज एक्ट के तहत कोर्ट मैरेज करने की खबर साझा की थी। उन्होंने तस्वीरें भी शेयर की थीं। इससे एक दिन पहले 16 फरवरी को उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करके फवाद संग अपने रिश्ते की पुष्टि की थी। 

    दोनों की मुलाकात 2019 में दिल्ली के शाहीन बाग में सीएए के खिलाफ चल रहे प्रोटेस्ट के दौरान हुई थी।

    इसके बाद दोनों की दोस्ती प्यार में बदली और ये रिश्ता शादी तक पहुंच गया।

    मार्च 2023 में ये कपल ने रीति-रिवाज से शादी की।

    6 जून को स्वरा ने सोशल मीडिया के जरिए प्रेग्नेंट होने की खबर अपने फैंस के साथ शेयर की। तस्वीरों में स्वरा फहाद और बेबी बंप के साथ देखी जा सकती हैं।