यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Navya Nanda ने भाई अगस्त्य नंदा की डेटिंग लाइफ पर किया खुलासा, कहा- लड़की को लेना होगा इन लोगों से अप्रूवल
नव्या नवेली नंदा ने गुरुवार को व्हाट द हेल नव्या सीजन 2 का चौथा एपिसोड माचो मिथ्स एंड मॉडर्न मेन जारी कर दिया है। इस बार इस शो में नव्या मां श्वेता बच ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा अपने पॉडकास्ट शो 'व्हाट द हेल नव्या' सीजन 2 के साथ वापस आ गई हैं। उनके इस सीजन के हाल ही के एपिसोड में उनकी मां श्वेता बच्चन नंदा और नानी जया बच्चन दिखाई दीं। इस एपिसोड को लोगों ने काफी प्यार भी दिया।
अब इसका एक और एपिसोड नव्या के यूट्यूब पर जारी हो गया है। इस बार शो में नव्या के साथ उनकी नानी, मां और भाई अगस्त्य नंदा नजर आए हैं। अगस्त्य और नव्या आपस में काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। दोनों इस शो में कई पर्सनल और प्रोफेशनल मुद्दों पर बातें करते नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: 'डेट पर मर्दों को बिल देने से रोकने वाली महिलाएं बेवकूफ हैं', Jaya Bachchan ने मॉडर्न डेटिंग पर किया कमेंट
अगस्त्य की गर्लफ्रेंड को गुजरना होगा 3 स्टेप अप्रूवल से
'व्हाट द हेल नव्या' सीजन 2 के चौथे एपिसोड में नव्या ने अगस्त्य नंदा की डेटिंग लाइफ के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने अगस्त्य के बयान का खुलासा करते हुए कहा कि उनमें रुचि रखने वाली किसी भी लड़की को जया बच्चन, श्वेता नंदा और खुद नव्या से अप्रूवल की आवश्यकता होगी।
View this post on Instagram
इसके आगे नव्या नवेली नंदा ने कहा, 'मुझे लगता है कि मैं सबसे आसान इंसान हूं'। वहीं, अगस्त्य ने इन स्टेप अप्रूवल में जया बच्चन को सबसे कठिन, श्वेता को दूसरे और नव्या को तीसरे नंबर पर रखा।
खबरें और भी
ब्यूटी प्रोडक्ट्स यूज करते हैं अगस्त्य
नव्या ने शो में बताया कि अगस्त्य ब्यूटी ब्रैंड्स की चीजों को सबसे ज्यादा यूज करते हैं। इस पर एक्टर ने जवाब दिया कि ऐसा नहीं है। वो सिर्फ फेस वॉश, फेस क्रीम और सनस्क्रीन का ही इस्तेमाल करते हैं।
अगस्त्य नंदा का वर्क फ्रंट
'द आर्चीज' में खुशी कपूर और सुहाना खान के साथ डेब्यू फिल्म में नजर आने के बाद अब अगस्त्य नंदा श्रीराम राघवन की आगामी फिल्म 'इक्कीस' में अरुण खेत्रपाल की भूमिका निभाते हुए दिखाई देने वाले हैं।