Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 11, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Navya Naveli Nanda अफेयर की खबरों के बीच सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ एक ही कार में आईं नजर, देखें वायरल वीडियो

    By Jagran NewsEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sun, 11 Dec 2022 02:08 PM (IST)

    Navya Naveli Nanda Boyfriend सिद्धांत चतुर्वेदी और नव्या नवेली नंदा को एक पार्टी में साथ देखा गया। दोनों पार्टी के बाद एक ही गाड़ी से घर भी गए। इसके चल ...और पढ़ें

    Navya Naveli Nanda Boyfriend: नव्या नवेली नंदा और सिद्धांत चतुर्वेदी साथ नजर आए है।
    Navya Naveli Nanda Boyfriend: नव्या नवेली नंदा और सिद्धांत चतुर्वेदी साथ नजर आए है।

    वीडियो नई दिल्ली, जेएनएन। Navya Naveli Nanda Boyfriend: अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा को अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ फिल्ममेकर अमृतपाल सिंह बिंद्रा की जन्मदिन पार्टी में भाग लेने के बाद एक ही कार से जाते हुए देखा गया। इसके बाद दोनों के अफेयर की खबरों ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। सिद्धांत चतुर्वेदी ऑन कैमरा अफेयर से इनकार कर चुके हैं।

    सिद्धांत चतुर्वेदी और नव्या नवेली नंदा ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक नहीं किया है

    सिद्धांत चतुर्वेदी और नव्या नवेली नंदा ने अपने रिश्ते को अभी तक सार्वजनिक नहीं किया है लेकिन वह ऐसा करने की राह पर चलते नजर आ रहे हैं। कई महीनों की लुका-छिपी भरी डेटिंग करने के बाद अब दोनों एक साथ नजर आने लगे हैं। बीती रात दोनों को एक ही कार से पार्टी से जाते हुए देखा जा सकता है। खास बात यह है कि दोनों अलग-अलग गाड़ी से इस पार्टी में भाग लेने पहुंचे थे।

    यह भी पढ़ें: Sushant Singh Rajput के निधन के बाद से ढाई वर्षों से खाली पड़ा है घर, नहीं मिल रहा कोई किराएदार

    View this post on Instagram

    A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

    सिद्धांत चतुर्वेदी और नव्या नवेली नंदा 'रुमर्ड कपल' है

    पैपराजी मानव मंगलानी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, 'पहली बार दोनों साथ नजर आए।' इसके साथ उन्होंने दिल की इमोजी भी शेयर है और सिद्धांत चतुर्वेदी और नव्या नवेली नंदा का हैशटैग भी लगाया है। वहीं उन्होंने तीसरा हैश टैग रुमर्ड कपल का लगाया है। दोनों भी फोटोग्राफर्स को देखने के बाद मुस्कुराते हुए नजर आए। इसके पहले दोनों की अलग-अलग एंट्री की भी वीडियो भी वायरल हो रही है। इस पार्टी में कई कलाकारों ने भाग लिया था। इसमें शाह रुख खान उनकी पत्नी गौरी खान बेटा आर्यन भी शामिल है। वहीं कटरीना कैफ, तृप्ति डिमरी, अनन्या पांडे, शनाया कपूर, सनी कौशल, शरवरी वाघ, नोरा फतेही और करण जौहर भी शामिल है। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी को भी साथ जाते हुए देखा गया।

    यह भी पढ़ें: Dimpy Ganguly की राहुल महाजन के साथ पहली शादी थी 'दुखदायी', दूसरी से हुए 3 बच्चे, अब दुबई में कर रहीं एन्जॉय

    View this post on Instagram

    A post shared by @ivmpodcasts

    सिद्धांत चतुर्वेदी ने नव्या नवेली नंदा के साथ अफेयर की खबरों को अफवाह बताया था

    इसके पहले नव्या और सिद्धांत के साथ होने की खबरें तब उड़ने लगी, जब दोनों इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे की पोस्ट पर मजेदार कमेंट करते थे। दोनों को पहली बार करण जौहर की 50वीं जन्मदिन पार्टी में एक साथ देखा गया था। इसके बाद सिद्धांत चतुर्वेदी ने नव्या नवेली नंदा के साथ अफेयर की खबरों को अफवाह बताया। सिद्धांत चतुर्वेदी इसके पहले इंसाइड एज नामक वेब सीरीज में नजर आ चुके हैं। वहीं उन्होंने गली ब्वॉय में एमसी शेर की भूमिका निभाई थी। इसमें आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की भी अहम भूमिका थी। वह जल्द खो गए हम कहां में नजर आएंगे। इसमें उनके अलावा अनन्या पांडे की अहम भूमिका होगी। नव्या नवेली नंदा अमिताभ बच्चन की नातिन और श्वेता नंदा की बेटी है। वह हाल ही में अपनी मां और नानी के साथ एक पॉडकास्ट होस्ट करती नजर आई थी।

    खबरें और भी