Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बेंगलुरु में डोसे का मजा लेते दिखीं Navya Naveli Nanda, रिक्रिएट किया 'थ्री इडियट्स' का आइकॉनिक सीन

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Mon, 10 Jul 2023 04:37 PM (IST)

    Navya Naveli Nanda नव्या नवेली नंदा पॉपुलर स्टार किड हैं। सोशल मीडिया पर वह अच्छी संख्या में फैन फॉलोइंग एंजॉय करती हैं। स्टार किड होने के बावजूद उन्ह ...और पढ़ें

    File Photo of Navya Naveli Nanda from Banglore
    File Photo of Navya Naveli Nanda from Banglore

    HighLights

    1. नव्या नवेली नंदा हैं सक्सेसफुल बिजनेस वुमन
    2. नव्या ने बंगलुरु से शेयर की तस्वीरें
    3. अमिताभ की पोती ने रिक्रिएट किया थ्री इडियट्स का सीन

    नई दिल्ली, जेएनएन। अमिताभ बच्चन की पोती नव्या नवेली नंदा एक्टिंग लाइनसे अलग अपने बिजनेस को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। सितारों से भरे खानदान से ताल्लुक रखने वालीं नव्या को किसी चीज की कमी नहीं है, लेकिन वह अपने दम पर मुकाम हासिल करने में यकीन रखती हैं। हाल ही में इस स्टार को आईआईएम बेंगलुरु में 'थ्री इडियट्स' का आइकॉनिक पोज देते देखा गया।

    'जहांपनाह! तुस्सी फैंटैस्टिक हो...'

    नव्या अपने दोस्तों के साथ बेंगलुरु में हैं, और यहां से उन्होंने कई तरह की तस्वीरें शेयर की हैं। कभी डोसा खाते हुए, तो कभी डोसे खाते दोस्तों का रिएक्शन शेयर करते हुए, नव्या ने फैंस को अपने बेंगलुरु ट्रिप की एक-एक झलक दिखाई है। इसी के साथ उन्होंने आमिर खान की'थ्री इडियट्स' के बट वाला आइकॉनिक फोटो शेयर किया। इस तस्वीर को उन्होंने कैप्शन दिया, ''जहांपनाह! तुस्सी फैंटैस्टिक हो...''

    आईआईएम बेंगलुरु में 'थ्री इडियट्स' के कुछ हिस्से की शूटिंग हुई थी। कॉलेज वाला हिस्सा यहीं शूट किया गया था।

    नव्या नवेली नंदा ने इससे पहले कभी कैंटीन में बैठकर डोसा खाते हुए, प्रिंसिपल ऑफिस के बाहर खड़े होकर, तो कभी चाऊमीन की प्लेट हाथ में लिए, कई तरह की फोटोज शेयर कीं।

    फैंस ने किया ये कमेंट

    नव्या की तस्वीरों को फैंस के काफी लाइक्स मिले हैं। श्वेता बच्चन तक ने बेटी की फोटो पर अपना प्यार लुटाया है।

    नव्या नवेली नंदा वर्कफ्रंट संभालती हैं यह बिजनेस

    नव्या नवेली नंदा फिलहाल अपना फैमिली बिजनेस संभाल रही हैं। इसके साथ ही वो एक एन्टरप्रेन्योर हैं। यही नहीं, नव्या को अक्सर हेल्थकेयर पर बात करते भी देखा जाता है। वो एक ऑनलाइन हेल्थकेयर प्लेटफॉर्म आरा हेल्थ की फाउंडर हैं। नव्या भले ही फिल्मों में डेब्यू न रही हों, लेकिन उनका भाई अगस्त्य नंदा जल्द ही बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहा है। अगस्त्य जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ शाह रुख खान की बेटी सुहाना खान और खुशी कपूर भी नजर आएंगी।