ट्रोलिंग के बीच Rajpal Yadav की कंगाली देख 'देवदूत' बने नवाजुद्दीन सिद्दीकी, बिना शोर मचाए थमाई लाखों की मदद!
Rajpal Yadav Check Bounce Case: राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं और 9 करोड़ के कर्ज में डूबे हैं। कई सितारों के बाद अब नवाजुद्दी ...और पढ़ें

'जिगरी यार' के लिए पसीजा नवाजुद्दीन सिद्दीकी का दिल

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता राजपाल यादव (Rajpal Yadav) इस वक्त हर तरफ चर्चा में बने हुए हैं। बड़े पर्दे का बांड्या इस वक्त सलाखों के पीछे है और कोशिश ये की जा रही है कि सिनेमा का ये छोटा डॉन जल्द से जल्द जेल की चार दीवारी से बाहर आए। चेक बाउंस मामले में और 9 करोड़ के कर्ज में डूबे राजपाल यादव के लिए इस वक्त हर तरफ से गुहार लगाई जा रही है और हर किसी से मदद मांगी जा रही है। इसी बीच अब एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने भी मदद का हाथ आखिरकार बढ़ा दिया है।
दोस्त राजपाल की मदद के लिए आगे आए नवाजुद्दीन
राजपाल यादव (Rajpal yadav check bounce case) चेक बाउंस मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं। 5 फरवरी को राजपाल ने खुद सरेंडर किया था। एक तरफ जहां एक-एक करके सिनेमा के सितारे राजपाल यादव की मदद के लिए आगे आ रहे हैं।
इसी बीच अब हाल ही में एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) ने भी राजपाल यादव की मदद के लिए मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। दरअसल नवाजुद्दीन को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा था कि वो राजपाल के इतने अच्छे दोस्त रहे हैं, लेकिन उन्होंने अबतक मदद नहीं की है। अब राजपाल की मदद के लिए नवाजुद्दीन ने हाथ बढ़ाया है।
इंडिया टुंडे की रिपोर्ट के मुताबिक, नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने चुपचाप अपने दोस्त राजपाल की फाइनेंशियली मदद की है। बताया गया है कि उन्होंने ये मदद चुपचाप इसलिए दी क्योंकि उनका उद्देश्य पब्लिक या मीडिया का ध्यान खींचना नहीं था।
यह भी पढ़ें- 11 करोड़ बजट, 42 लाख कमाई; वो 'मनहूस' फिल्म जिसने Rajpal Yadav को किया कंगाल, 20 सितारे भी नहीं बचा पाए लाज!
नवाजुद्दीन चुपचाप ही करते हैं मदद
इसके साथ ही सोर्स ने आगे बताया कि,
''यह पहली बार नहीं है जब नवाजुद्दीन ने उनकी मदद की है। इससे पहले भी वह 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दे चुके हैं। नवाजुद्दीन को हमेशा से ऐसी मदद को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद है और वह इनके बारे में सार्वजनिक रूप से बात नहीं करते। इस बार भी उन्होंने बिना किसी शोर-शराबे के चुपचाप मदद करने का फैसला किया है।"
आपको बता दें कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी को लगातार ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल नवाजुद्दीन और राजपाल काफी पुराने दोस्त हैं। ऐसे में दोनों की दोस्ती को देखते हुए लोगों ने नवाजुद्दीन को ट्रोल करना शुरू कर दिया था। लोगों का कहना था कि नवाजुद्दीन ने राजपाल की मदद अबतक क्यों नहीं की।
खबरें और भी
अब ट्रोलिंग के बीच नवाजुद्दीन ने अपने जिगरी यार की मदद की है। उधर सलमान खान और अजय देवगन समेत कई सितारों ने भी मदद का हाथ बढ़ाया है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही राजपाल यादव जेल की सलाखों से बाहर होंगे।