Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बेवरेज ऐड विवाद पर बोले Nawazuddin Siddiqui, कहा- किसी भी व्यक्ति या समुदाय की भावनाएं नहीं होनी चाहिए आहत

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Fri, 12 May 2023 05:43 PM (IST)

    Nawazuddin Siddiqui On Controversy नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी का अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है। अब उन्होंने हाल ही में रिलीज हुए ऐड को लेकर हुए विवाद पर चुप ...और पढ़ें

    Nawazuddin Siddiqui On Controversy, Nawazuddin Siddiqui films
    Nawazuddin Siddiqui On Controversy, Nawazuddin Siddiqui films

    न्यू दिल्ली, जेएनएन। Nawazuddin Siddiqui On Controversy: नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने एक मीडिया ब्रांड से बातचीत की है। इस अवसर पर उन्होंने एक बेवरेज ऐड को लेकर हुए विवाद पर प्रतिक्रिया दी है। ऐड पर भावनाएं आहत करने का आरोप लगा था।विवाद होने के बाद इसे हटा दिया गया था। नवाजुद्दीन सिद्दीकी और कंपनी के सीईओ के खिलाफ भावनाएं आहत करने का आरोप लगा था। उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की गई थी। उन पर आरोप था कि उन्होंने बंगाली समुदाय की भावनाएं आहत की है।

    नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने ऐड विवाद पर चुप्पी तोड़ी है

    अब नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने इस विषय पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। विवाद होने पर बेवरेज कंपनी ने भावनाएं आहत होने की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया था और क्षमा भी मांगी थी। नवाजुद्दीन सिद्दीकी जल्द फिल्म 'जोगीरा सारा रारा' में नजर आएंगे। इसे लेकर वह काफी उत्साहित है। उन्होंने इस बारे में बताते हुए कहा, "कंपनी ने माफी मांग ली है। अब मैं और क्या कहूं?"

    नवाजुद्दीन सिद्दीकी कहते हैं, "किसी की भावनाएं आहत नहीं होनी चाहिए"

    नवाजुद्दीन आगे कहते हैं, "यह अच्छी बात है। हमेशा यह होना चाहिए कि किसी भी समुदाय या व्यक्ति की भावनाएं आहत नहीं होनी चाहिए। वह डबिंग था। उसमें मेरा कोई डायलॉग नहीं था। मैं इसे एक अच्छी बात की तरह देखता हूं। निर्माताओं ने भी इस बात की ओर ध्यान दिया और माफी मांग ली। मुझे लगता है किसी की भावनाएं आहत नहीं होनी चाहिए।"

    View this post on Instagram

    A post shared by Neha Sharma 💫 (@nehasharmaofficial)

    नवाजुद्दीन सिद्दीकी को फिल्म अफवाह में देखा गया था

    गौरतलब है कि ब्रांड के हिंदी ऐड में कोई समस्या नहीं आई थी। हालांकि, बंगाली डबिंग ने विवाद खड़ा कर दिया था। यह ऐड हिंदी में शूट किया गया था। जिसे बाद में कई भाषाओं में डब किया गया था। नवाजुद्दीन सिद्दीकी को पिछली बार फिल्म अफवाह में देखा गया था। इसका निर्देशन सुधीर मिश्रा ने किया था। उनकी जल्द कई फिल्में जल्द रिलीज होने वाली है। वह कई फिल्मों में अहम भूमिका निभा चुके है। उनकी फिल्में काफी पसंद की गई है।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Nawazuddin Siddiqui (@nawazuddin._siddiqui)

    नवाजुद्दीन सिद्दीकी का अपनी पत्नी से भी विवाद चल रहा है

    नवाजुद्दीन सिद्दीकी का अपनी पत्नी से भी विवाद चल रहा है। दोनों ने एक-दूसरे पर कई आरोप भी लगाए है। दोनों का अभी तक तलाक नहीं हुआ है।