Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Nayanthara Birthday Special: इस शूटिंग सेट से नयनतारा- शिवन की लव स्टोरी हुई थी शुरू, फिल्मी है प्यार की कहानी

    By Tanya AroraEdited By:
    Updated: Fri, 18 Nov 2022 10:16 AM (IST)

    Nayanthara Birthday Special साउथ की सुपरस्टार एक्ट्रेस नयनतारा 18 नवंबर को अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस के जन्मदिन पर जानिए उनकी और डायरेक ...और पढ़ें

    nayanthara birthday special jawaan actress love story started from this shooting set with vignesh shivan. Photo Credit/Instagram
    nayanthara birthday special jawaan actress love story started from this shooting set with vignesh shivan. Photo Credit/Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Nayanthara Birthday Special: साउथ सिनेमा की सुपरस्टार एक्ट्रेस नयनतारा ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। साल 2022 नयनतारा के लिए बहुत ही अच्छा साबित हुआ। जहां इस साल उनकी और चिरंजीवी स्टारर फिल्म 'गॉड फादर ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार बिजनेस किया, तो वही दूसरी तरफ इसी साल वह दक्षिण सिनेमा के डायरेक्टर शिवन विग्नेश के साथ शादी के बंधन में बंधी और सरोगेसी की मदद से इस कपल ने ट्विन्स बॉय का स्वागत किया। 18 सितंबर नवंबर 1984 में जन्मी नयनतारा आज अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। आज उनके जन्मदिन के मौके पर जानिए उनकी और शिवन विग्नेश की लव स्टोरी के बारे में, जोकि किसी फिल्म से कम नहीं है।

    इस शूटिंग सेट पर हुई थी शिवन-नयनतारा की पहली मुलाकात

    नयनतारा और शिवन विग्नेश की पहली मुलाकात साल 2015 में फिल्म ‘नानुम राउडी’के सेट पर हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन शिवन विग्नेश कर रहे थे और नयनतारा इस फिल्म की मुख्य अभिनेत्री थीं। इसी फिल्म के शूटिंग के सेट पर दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे थे। दोनों को पहली बार साल 2016 में सिंगापुर में हुए एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान साथ देखा गया था। हमेशा से अपनी रिश्तों को लेकर पर्सनल रहीं नयनतारा ने खुलेआम शिवन विग्नेश से अपने प्यार को दुनिया के सामने स्वीकार किया। शिवन विग्नेश ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर नयनतारा के साथ एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि वह एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

    6 साल तक एक-दूसरे को किया डेट फिर की शादी

    नयनतारा और विग्नेश ने लगभग 6 साल तक एक-दूसरे को डेट किया। एक बार प्यार में धोखा खा चुकीं नयनतारा ने अपनी लव लाइफ में आगे बढ़ने के लिए अपना पूरा समय लिया। छह सालों तक एक-दूसरे को समझने के बाद इस कपल ने 25 मार्च 2021 को सगाई कर ली थी। इस खुशखबरी को कपल ने अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर भी शेयर किया था, जिसमें नयनतारा अपनी इंगेजमेंट रिंग को फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही है। एक-दूसरे से सगाई करने के बाद 9 जून 2022 को इस कपल ने धूमधाम से शादी की। इस कपल को उनकी नई जिंदगी की शुभकामनाएं देने के लिए शाह रुख खान सहित कई बड़े सितारे पहुंचे थे। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं।

    सरोगेसी की मदद से बनी थीं मां

    नयनतारा और शिवन विग्नेश ने शादी के चार महीने बाद ही अपने घर में ट्विन्स बेबी बॉयज का स्वागत किया। अपने बच्चों के साथ शिवन विग्नेश ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की थी। इस कपल ने सरोगेसी की मदद से अपने दो बच्चों का स्वागत किया था। हालांकि शादी के चार महीने बाद ही सरोगेसी की मदद से माता-पिता बने नयनतारा और विग्नेश के इतनी जल्दी माता-पिता बनने पर कई सवाल किए गए और ये कहा गया कि उन्होंने सरोगेसी के प्रोसेस को फॉलो नहीं किया है। जिसके बाद तमिलनाडु के स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जांच-पड़ताल की गई, जिसमें इस कपल ने अपने सारे डॉक्यूमेंट देकर ये बताया कि उन्होंने सरोगेसी के सभी प्रोसेस को निभाया है। अपनी खूबसूरती और अदाकारी से सबका दिल जीतने वालीं नयनतारा जल्द ही शाह रुख खान के साथ फिल्म 'जवान' में नजर आएंगी। इस फिल्म को एटली डायरेक्टर कर रहे हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Nayanthara-Vignesh: नयनतारा-विग्नेश ने छह साल तक छुपाई थी अपनी शादी, सरोगेसी मामले में किए चौंकाने वाले खुलासे

    यह भी पढ़ें: दिवाली पर नयनतारा और विग्नेश ने दिखाई जुड़वां बच्चों की झलक, शेयर किया खास वीडियो