Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Neelam Giri B-day Celebration: इस अंदाज में नीलम गिरी ने मनाया अपना जन्मदिन, शॉर्ट ड्रेस में ढाया कहर

    By Aditi YadavEdited By:
    Updated: Sun, 04 Sep 2022 03:02 PM (IST)

    भोजपुरी सिनेमा की खूबसूरत एक्ट्रेस नीलम गिरी अपने डांस और कातिल अदाओं के लिए के काफी फेमस हैं। सोशल मीडिया पर भी नीलम लाखों में फैन फॉलोइंग है। ये फ ...और पढ़ें

    Neelam Giri, celebrated birthday, short dress, instagram
    Neelam Giri, celebrated birthday, short dress, instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Neelam Giri Birthday Celebration: भोजपुरी सिनेमा की खूबसूरत एक्ट्रेस नीलम गिरी (Neelam giri) अपने डांस और कातिल अदाओं के लिए के काफी फेमस है। सोशल मीडिया पर भी नीलम की फैन फॉलोइंग दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। हाल ही में एक्ट्रेस (Neelam giri Birthday Celebration) ने अपना 25वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है, जिसकी एक झलक इंस्टाग्राम पर शेयर की। इस दौरान वो बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं।

    बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें

    View this post on Instagram

    A post shared by Neelam Giri 🤍 (@neelamgiri_)

    इस वीडियो में एक्ट्रेस ब्लैक कलर की मिनी स्कर्ट में नजर आ रही हैं। रेड लिपस्टिक और खुले बालों के साथ एक्ट्रेस ने अपने लुक को कंप्लीट किया। तस्वीरों में नीलम कभी गुलदस्ता लिए तो कभी केक लिए के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। इन पोस्ट को शेयर कर नीलम गिरी ने लिखा, 'मेरे जन्मदिन के स्पेशल बनाने के लिए आप सभी का शुक्रिया। आपकी विशेज और आशीर्वाद हमेशा मेरे लिए कीमती होता है. आप सभी को ढेर सारा प्यार. फिर से धन्यवाद'। बता दें नीलम का जन्म उत्तर प्रदेश के बलिया में हुआ था। वो भोजपुरी मॉडल और एक्ट्रेस हैं। एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत टिकटॉक जैसे एप्लिकेशन से की थी और वह पहली भोजपुरी अभिनेत्री हैं जिन्हें टिकटॉक पर पॉपुलेटी के कारण चुना गया है।

    डांसर बनकर की थी करियर की शुरुआत

    View this post on Instagram

    A post shared by Neelam Giri 🤍 (@neelamgiri_)

    नीलम गिरी के भोजपुरी करियर की बात करें तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर डांसर भोजपुरी गाने “धनिया हमर नया बड़ी हो (Dhaniya Hamar Naya Badi Ho)” से की थी और उसके बाद से उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। आज नीलन एक के बाद एक भोजपुरी गानों में कमाल करती है। आज वह सबसे अधिक मांग वाली देब भोजपुरी डांसर और भोजपुरी गानों की मॉडल हैं।

    फिल्म बाबुल से हुई थी हिट

    View this post on Instagram

    A post shared by Pravesh Lal 😎 (@pravesh_lal)

    साल 2022 में आई भोजपुरी फिल्म बाबुल से नीलम ने भोजपुरी फिल्म करियर की शुरुआत की थी। इसके अलावा उनकी अन्य फिल्में भी बहुत जल्द रिलीज होने वाली हैं। इसके अलावा उन्हें भोजपुरी की मशहूर गायिका शिल्पी राज के गाने बहुत पसंद हैं और वह उनके सभी गानों में बतौर डांसर परफॉर्म करना पसंद करती हैं।

    खबरें और भी