Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नीलम कोठारी की वजह से करीब आए Shah Rukh Khan और Gauri, एक्ट्रेस ने किया चौंकाने वाला खुलासा

    Updated: Sun, 01 Feb 2026 04:00 PM (IST)

    नीलम कोठारी ने हाल ही में खुलासा किया कि शाह रुख खान और गौरी की प्रेम कहानी में उनका अहम रोल था। इंडियन आइडल पर उन्होंने बताया कि शाह रुख और गौरी दोनो ...और पढ़ें

    नीलम कोठारी ने किया चौंकाने वाला खुलासा (फोटो- इंस्टाग्राम)

    नीलम कोठारी ने किया चौंकाने वाला खुलासा (फोटो- इंस्टाग्राम)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शोबिज की चकाचौंध भरी दुनिया में, हम अक्सर कई मशहूर जोड़ियों की कहानियां सुनते हैं। यहां पर कई कपल्स की ऐसी कहानियां है जो किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं हैं। शाह रुख खान और गौरी भी इसमें शामिल हैं। तीन दशकों से भी अधिक समय तक साथ निभाने वाली ये जोड़ी बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक है।

    इंडियन आइडल में आई थीं नीलम

    हाल ही में एक इंटरव्यू में, अभिनेत्री नीलम कोठारी ने उनकी लव स्टोरी के बारे में खुलासा किया। एक्ट्रेस ने बताया कि सुपरस्टार को मिलाने में उनका अहम रोल था। नीलम कोठारी हाल ही में इंडियन आइडल के स्पेशल सीजन ऑफ लव' सेलिब्रेशन के दौरान मंच की शोभा बढ़ाने आईं, यहां उन्होंने एक ऐसा खुलासा किया जिसने सभी को चौंका दिया।

    यह भी पढ़ें- इस फ्लाइट का खाना खाकर बेहोश हुईं Neelam Kothari, 9 घंटे तक फंसी रहीं एक्ट्रेस, क्रू मेंबर्स ने भी नहीं की मदद

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by @sonytvofficial

    साथ में बैठकर देखते थे फिल्म

    नीलम ने बताया कि जब नीलम कोठारी फिल्में कर रही थीं जब किंग खान उनके बड़े फैन हुआ करते थे। वहीं गौरी को भी नीलम पसंद थीं। दोनों साथ मिलकर नीलम की फिल्में देखते थे और यहीं से उनकी प्रेम कहानी की शुरुआत हुई।

    नीलम बॉलीवुड की एक फेमस अदाकारा हैं जिन्हें ज्यादाकर गोविंदा के साथ फिल्मों में देखा गया। इनमें साल 1986 में आई इल्जाम, लव 86 और 1988 में आई हत्या जैसी फिल्में शामिल हैं। नीलम को आखिरी बार ओटीटी सीरीज 'बॉलीवुड वाइव्स' में देखा गया था। उन्होंने अक्षय कुमार के रियलिटी शो 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' में भी शिरकत की थी, जिसे अक्षय कुमार ने ही होस्ट किया था। इस शो में उनके साथ उनकी बेस्ट फ्रेंड्स भावना पांडे और महीप कपूर भी थीं।

    यह भी पढ़ें- नीलम जैसी बनो... जब Govinda ने एक्स गर्लफ्रेंड से की थी पत्नी सुनीता आहूजा की तुलना

    खबरें और भी