यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बधाई हो! Neena Gupta बनने वाली हैं नानी, बेटी Masaba Gupta ने कुछ इस अंदाज में शेयर की गुड न्यूज
अभिनेत्री नीना गुप्ता ( Neena Gupta ) की बेटी और फेमस फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता ( Masaba Gupta ) के घर जल्द किलकारी गूंजने वाली है । गुरुवार को डिजा ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस नीना गुप्ता (Neena Gupta) के घर सालों बाद किलकारी गूंजने वाली हैं। अभिनेत्री जल्द नानी बनने वाली हैं। नीना की बेटी और फेमस फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता (Masaba Gupta) ने गुरुवार को एक अलग अंदाज में प्रेग्नेंसी की अनाउंस की है।
एक्ट्रेस ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करने वाली कार्टून फोटो शेयर की है। जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इतना ही नहीं नीना गुप्पा ने भी अपनी खुशी शेयर की है।
यह भी पढ़ें- Neena Gupta: 'नहीं बनी तो नहीं बनी...', बेटी मसाबा के तलाक पर बोलीं नीना गुप्ता, फेमिनिज्म को बताया फालतू
मसाबा का प्रेग्नेंसी पोस्ट
गुरुवार शाम मसाबा गुप्ता (Masaba Gupta) ने अपने इंस्टाग्राम पर तीन तस्वीरें शेयर की। पहली फोटो में प्रेग्नेंट कार्टून बना नजर आ रहा है। जो अपना बेबी बंप फ्लॉट कर रहा है। दूसरी तस्वीर में भी दो कार्टून नजर आ रहे हैं जो बेहद खुश है आखिरी और तीसरी फोटो में मसाबा पति सत्यदीप मिश्रा के साथ नजर आ रही हैं। वो पति के कंधे पर सिर टिकाकर बैठी हुई हैं और कैप्शन में लिखा, 'अन्य समाचारों में- दो छोटे पैर हमारी ओर आ रहे हैं! कृप्या प्यार, आशीर्वाद और केले के चिप्स भेजें।' उन्होंने हैशटैग में लिखा #babyonboard #mom&dad।
View this post on Instagram
सेलेब्स दे रहे हैं बधाई
मसाबा के इस पोस्ट पर सेलेब्स उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। अनन्या पांडे ने लिखा- वाह! बधाई हो। परिणीति चोपड़ा ने लिखा- बधाई हो मामा। मलाइका अरोड़, कृति सेनन, ऋचा चड्ढा, गौहर खान करिश्मा कपूर ने लिखा- बधाई हो। करीना कपूर ने लिखा- सबसे अच्छी लड़की, सबसे अच्छी मां को बधाई और प्रिय सत्तू को यह सुनकर बहुत खुशी हुई।
नीना गुप्ता बनेंगी नानी
नीना गुप्ता ने जो अब नानी बनने जा रही हैं उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर मसाबा की पोस्ट शेयर की और लिखा, 'हमारे बच्चों का बच्चा आने वाला है। इससे ज्यादा खुशी की बात क्या हो सकती है।'
खबरें और भी
.png)
बीते साल की थी सत्यदीप से दूसरी शादी
बता दें, मसाबा गुप्ता ने सत्यदीप से दूसरी शादी की थी। इससे पहले मसाबा 2015 में मधु मंटेना से शादी रचा चुकी थीं, लेकिन शादी महज 4 साल चली। इसके बाद साल 2019 में दोनों का तलाक हो गया था। पिछले साल 27 जनवरी 2023 को मसाबा ने सत्यदीप मिश्रा से शादी की, जोकि एक्टर हैं। सत्यदीप मिश्रा की भी मबासा से दूसरी शादी है। पहली शादी उन्होंने एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी से की थी।