यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मुस्कुराता चेहरा, हाथ में जाम, ऋषि कपूर की ये वायरल तस्वीर; नीतू सिंह के साथ आपकी आंखें भी कर देगी नम
दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) आज भी लोगों के दिलों में बसते हैं। सिनेमा लवर्स उनके शानदार किरदारों को कभी भूला नहीं सकते हैं। नीतू कपूर (Neet ...और पढ़ें

HighLights
- नीतू कपूर ने शेयर की ऋषि कपूर की अनदेखी तस्वीर
- फोटो में हाथ में जाम लिए नजर आए एक्टर
- तस्वीर देख भावुक हुए सोशल मीडिया यूजर्स
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा में चुनिंदा अभिनेता ऐसे हैं, जिनके दुनिया से चले जाने का विश्वास सिनेमा लवर्स अभी तक नहीं कर पाते हैं। इनमें ऋषि कपूर का नाम भी शामिल है। बीते दिन यानी 30 अप्रैल को एक्टर की 5वीं पुण्यतिथि पर उनके फैंस समेत हर किसी ने उन्हें याद किया। एक्ट्रेस नीतू कपूर ने भी अपने पति को याद करते हुए एक पोस्ट किया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर (Neetu Kapoor) फिल्मी दुनिया के अलावा सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती हैं। ऐसा कहा जाता है कि तस्वीरें शब्दों में कही बातों से भी गहरा प्रभाव छोड़ती है। फोटो में नजर आने वाले शख्स के चेहरे के भाव काफी कुछ कह देते हैं। फिर वह चेहरे की मुस्कान ही क्यों ना हो। नीतू कपूर ने दिवंगत पति ऋषि कपूर की एक तस्वीर शेयर की, जिसे देखने के बाद फैंस भी इमोशनल हो गए।
नीतू कपूर ने तस्वीर के साथ क्या लिखा?
एक्ट्रेस नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पुरानी तस्वीर ऋषि कपूर की शेयर की। दरअसल, यह एक सेल्फी है, जिसमें उनके हाथ में जाम और चेहरे पर मुस्कान देखने को मिल रही है। इस तस्वीर के साथ एक्ट्रेस ने लिखा, 'मिस यू कपूर साहब।'

ये भी पढ़ें- जब बिना बताए ही Rishi Kapoor की अचानक करवा दी गई थी सगाई, नीतू कपूर को याद आया 46 साल पुराना पल
एक्ट्रेस की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। कपूर साहब के चाहने वाले इस तस्वीर को देखने के बाद इमोशनल भी हो गए हैं। बता दें कि इससे पहले भी एक्ट्रेस ऋषि कपूर की अनदेखी तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं। खैर, इस बार की उनकी पोस्ट सबसे ज्यादा चर्चा में आ गई है।
खबरें और भी
.jpg)
Photo Credit- IMDb
इससे पहले शेयर की थी ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर
नीतू कपूर ने अप्रैल महीने की शुरुआत में पति संग अपनी एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की थी। इसके साथ उन्होंने जानकारी दी कि इसी दिन साल 1979 में उनकी सगाई ऋषि कपूर से हुई थी। दरअसल, इस फोटो के जरिए उन्होंने अपनी सगाई की यादों को ताजा किया था।