Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    नीतू कपूर ने 'बहूरानी' आलिया भट्ट को अनोखे अंदाज में बर्थडे किया विश, पोस्ट देख एक्ट्रेस भी हो जाएंगी इम्प्रेस

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Wed, 15 Mar 2023 02:37 PM (IST)

    Neetu Kapoor Cute Birthday Wish For Daughter-In-Law Alia Bhatt ब्रह्मास्त्र एक्ट्रेस आलिया भट्ट 15 मार्च को अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं। अभिनेत्री ...और पढ़ें

    Neetu Kapoor Cute Birthday Wish For Daughter-In-Law Alia Bhatt, Instagram
    Neetu Kapoor Cute Birthday Wish For Daughter-In-Law Alia Bhatt, Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Neetu Kapoor Cute Birthday Wish For Daughter-In-Law Alia Bhatt: अभिनेत्री आलिया भट्ट आज यानी 15 मार्च को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। एक्ट्रेस के लिए इस बार उनका जन्मदिन बेहद खास हैं, क्योंकि शादी और मां बनने के बाद ये उनका पहला बर्थडे है। इस बार उन्हें इस खास दिन पर बेटी राहा कपूर का भी साथ मिलेगा।

    नीतू ने बहूरानी के लिए लिखा दिलचस्प पोस्ट

    आलिया भट्ट के बर्थडे को स्पेशल बनाने के लिए उनकी सास नीतू कपूर ने भी एक्ट्रेस को खास अंदाज में विश किया है। नीतू ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट के स्टोरी सेक्शन में आलिया के लिए एक क्यूट बर्थडे पोस्ट शेयर किया है। पोस्ट में उन्होंने आलिया की तस्वीर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने मजेदार कैप्शन देते हुए लिखा, ''हैप्पी बर्थडे बहूरानी। आपके लिए ढेर सारा प्यार।''

    रिद्धिमा कपूर ने आलू पर लुटाया प्यार

    नीतू कपूर के अलावा आलिया भट्ट पर ननद रिद्धिमा कपूर ने भी प्यार लुटाया। उन्होंने आलिया को विश करते इंस्टाग्राम पर कहा, ''डार्लिंग आलू आपको जन्मदिन की ढेर सारी बधाइयां।''

    बेस्ट फ्रेंड ने शेयर की शादी की फोटो

    आलिया भट्ट की दोस्त और एक्ट्रेस आकांक्षा रंजन ने भी ने भी उनके लिए एक प्यार भरा बर्थडे पोस्ट शेयर किया। पोस्ट में उन्होंने आलिया के रिसेप्शन से एक अनदेखी तस्वीर साझा की।  

    View this post on Instagram

    A post shared by kanch 🫶 (@akansharanjankapoor)

    आलिया रणबीर की शादी

    आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने बीते साल 14 अप्रैल को मुंबई स्थित अपने घर वास्तु में शादी की थी। दोनों की वेडिंग सेरेमनी बेहद प्राइवेट रखी गई थी। शादी में सिर्फ 40-50 लोगों को इनवाइट किया गया था। हालांकि, आलिया और रणबीर ने रिसेप्शन में बॉलीवुड से अपने लगभग सभी दोस्तों को बुलाया था।

    खबरें और भी

    इन फिल्मों में नजर आएंगी आलिया

    आलिया भट्ट जल्द रोमांटिक कॉमेडी 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में रणवीर सिंह के साथ दिखेंगी। इसके अलावा वो ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ में गैल गैडोट और जेमी डॉर्नन के साथ भी नजर आने वाली हैं। आलिया, फरहान अख्तर की फिल्म ‘जी ले जरा’ में प्रियंका चोपड़ा और कैटरीना कैफ के साथ भी पर्दे पर नजर आएंगी।