यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Neetu kapoor Wish Riddhima: नीतू कपूर ने बेटी रिद्धिमा कपूर को किया बर्थडे विश, बताया- ब्रेकफास्ट लवर
रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी आज अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर एक्ट्रेस नीतू कपूर ने उन्हें विश किया है। रिद्धिमा एक फेमस ज्वेलरी ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Neetu kapoor Wish Riddhima : दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर और नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी आज अपना 42वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। रिद्धिमा का जन्म 15 सितंबर 1980 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने लंदन में अमेरिकन इंटरकांटिनेंटल यूनिवर्सिटी से डिजाइनिंग और मार्केटिंग किया। एक्ट्रेस न होने के बाद भी रिद्धिमा कपूर लाइमलाइट में छाई रहती हैं। जन्मदिन के इस मौके पर मम्मी नीतू कपूर ने उन्हें बधाई दी है।
नीतू कपूर ने किया विश
नीतू कपूर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटी रिद्धिमा की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा-'आपके जन्मदिन पर मैं सिर्फ आपके लिए भगवान का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं। साथ ही नीतू ने अपने ब्रेकफास्ट चैट और उनसे जुड़े रहने के लिए भी रिद्धिमा को धन्यवाद कहा है और प्यार लुटाया है। रिद्धिमा अपनी मां नीतू कपूर के काफी करीब हैं। वो अकसर मुंबई में मां के साथ ज्यादा वक्त गुजारती हैं।
ज्वेलरी डिजाइनर है रिद्धिमा कपूर
फिल्मी घराने से तालुक रखने को बाद भी रिद्धिमा कपूर ने बॉलीवुड से खुद को बेहद दूर रखा है। हालांकि 16-17 साल की उम्र में ही उन्हें फिल्मों से कई ऑफर मिले, लेकिन उन्होंने इन ऑफर्स के लिए हामी नहीं भरी। फिल्मों में करियर ना बनाकर फैशन डिजाइनर बनने का फैसला किया।
इसका खुलासा खुद उन्होंने एक इंटरव्यू में किया था- उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से हटकर कुछ करना था, ऐसे में उन्हें ज्वेलरी डिजाइन की लाइन में अपना अच्छा भविष्य दिखा और उन्होंने ये काम शुरू कर दिया। आज उनका आर ज्वेलरी नाम का ब्रैंड है और करोड़ों की मालकिन भी हैं। रिद्धिमा की डिजाइन ज्वेलरी बॉलीवुड सेलेब्स भी पहनते हैं। उन्होंने अपनी भाभी आलिया भट्ट को कई ब्रेसलेट और नेकलेस गिफ्ट किए है।